फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   10 lakh ke jevwe chori

किसान के घर से 10 लाख के जेवर और लाइसेंसी बंदूक चोरी

Fri, 13 Mar 2020 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
10 lakh ke jevwe chori
कन्नौज। बेखौफ चोरों ने बुधवार रात शहर के डाक बंगला रोड निवासी किसान के घर से डबल बैरल लाइसेंसी बंदूक और 10 लाख के जेवर चोरी कर लिए। वारदात के वक्त किसान परिवार समेत पैतृक गांव सहिल्यापुर में माता-पिता के पास गया था। किरायेदार भी होली की छुट्टी पर अपने घर गए थे। सुबह एक किरायेदार के लौटने पर चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉड, सीओ सिटी और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौका मुआयना करने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के गांव सहिल्यापुर निवासी अरविंद सिंह बघेल का डाक बंगला रोड पर दो मकान है। नवीन कोर्ट रोड के पास वाले मकान में बड़ा बेटा अनुज प्रताप पत्नी सुलेखा सिंह और बेटी राधा सिंह के साथ रहता था। इसके अलावा कुछ किरायेदार भी मकान में रहते है। सभी किरायेदार होली पर अपने-अपने घर चले गए थे। बुधवार रात करीब आठ बजे अनुज प्रताप अपनी पत्नी और बेटी के साथ होली पर्व के चलते गांव सहिल्यापुर माता-पिता के पास चला गया था। तभी दरवाजे के पास छोटी दीवार फांदकर चोर घर में घुस गए। अलमारी का लॉकर तोड़कर करीब 10 लाख के जेवर, 20 हजार की नगदी, डबल बैरल लाइसेंसी बंदूक के साथ 15 कारतूस चोरी कर लिए। सुबह किराये पर रहने वाले कोर्ट में तैनात कर्मचारी संदीप रावत पुत्र राम किशन लखनऊ से मकान पहुंचे। कमरों के टूटे ताले और बिखरा सामान देखकर उन्होंने मकान मालिक अनुज प्रताप को चोरी की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही छोटा भाई पंकज कुमार पहुंच गया। इसके थोड़ी ही देर में अरविंद सिंह बघेल और अनुज प्रताप पहुंच गए। शहर की घनी बस्ती में हुई चोरी से लोगों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन

सीओ श्रीकांत प्रजापति और कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक मौके पर पहुंच गए। पूछताछ के बाद डॉग स्क्वायड और फोरेंसिंक टीम ने छानबीन कर फ्रिंगर प्रिंट लिए। पीड़ित अरविंद सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। सीओ ने बताया कि जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीबी पर शक, सहिल्यापुर और सरायमीरा से आठ संदिग्ध उठाए
-किसी करीबी की रेकी के बाद वारदात की आशंका के आधार पर पुलिस ने शुरू की छानबीन
संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज। किसान के घर हुई चोरी के पीछे पुलिस किसी करीब का हाथ मान रही है। पैतृक गांव सहिल्यापुर और सरायमीरा से पुलिस ने आठ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। एसपी के आदेश पर चार पुलिस टीमों को खुलासे के लिए लगाया गया है।
सहिल्यापुर गांव निवासी अरविंद सिंह वघेल बड़े पैमाने पर खेतीबाड़ी करते है। उन्होंने अपने बड़े बेटे अनुज प्रताप और छोटे बेटे पंकज कुमार के लिए शहर के डाक बंगला रोड पर अलग-अलग मकान बनवाए है। जबकि वह गांव में रहते है। बड़े बेटे अनुज के घर हुई चोरी के पीछे पुलिस किसी करीबी का हाथ मान रही है। घर में अक्सर गांव से लेकर स्थानीय लोगों का आना-जाना रहता था। घर में किसी भी व्यक्ति के न होने की चोरों को पहले से जानकारी थी। जिससे वेफिक्र होकर सिर्फ उसी कमरे का ताला तोड़ा। जिसमें कीमती करीब 10 लाख के गहने और लाइसेंसी बंदूक रखी थी। चोरी के बाद पुलिस ने सहिल्यापुर गांव से लेकर सरायमीरा में रहने वाले करीब आठ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने सर्विलांस, स्वॉट, कोतवाली पुलिस और सरायमीरा चौकी पुलिस को खुलासे के लिए लगाया है। कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि छानबीन और जांच चल रही है। जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।

करीब 10 स्थानों पर खंगाले सीसीटीवी फुटेज
कन्नौज। चोरी के बाद पुलिस ने सरायमीरा में करीब 10 स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसके बाद पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा। डॉग स्क्वॉड अरविंद सिंह के घर से कोर्ट रोड पर बने मजार तक पहुंचा। यहां से डॉग स्क्वाड आगे नहीं बढ़ा। ऐसे में आशंका है कि चोर आसानी से सूनसान रास्ते से निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed