फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   1.24 lackh ka ghapla

जलालाबाद ब्लाक में समूह प्रशिक्षण के नाम पर 1.24 लाख का घपला

Sat, 07 Nov 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
1.24 lackh ka ghapla
कन्नौज। कन्नौज में स्वयं सहायता समूह में प्रशिक्षण के नाम पर 1.24 लाख रुपये का भुगतान हो गया है। समूह की महिलाओं की शिकायत पर बीडीओ ने मामला संदिग्ध देख सीडीओ को पत्र लिखा। सीडीओ ने उपायुक्त स्वत: रोजगार को जांच सौंपते हुए सात दिन में रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

ब्लाक जलालाबाद में भवानी स्वयं सहायता समूह संचालित है। इस समूह में 12 महिलाएं काम करती हैं। इस समूह की अध्यक्ष रमाकांती हैं। उनका आरोप है कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी आईपीआरपी (इनटर्नल प्रोफेशनल रिसोर्स पर्सन) सोनी मिश्रा, बीआरपी (ब्लाक रिसोर्स पर्सन) कोमल व चंद्रक्रांति समूह सखी ने समूह की अध्यक्ष व सदस्यों का कई बार प्रशिक्षण दिखा दिया। उनके खाते में धनराशि भेज दी। बाद में उक्त लोगों ने धोखे से समूह अध्यक्ष के खाते में धनराशि जाने की बात कह रुपये वापस ले लिए।
विज्ञापन

समूह की अध्यक्ष ने शक होने पर बैंक ऑफ इंडिया अनौगी के शाखा प्रबंधक उदय प्रताप सिंह सेे जानकारी ली। उन्होंने बताया कि यह रुपये प्रशिक्षण के नाम पर भेजे गए थे। समूह अध्यक्ष ने इसकी शिकायत बीडीओ जेएन राव से की। बीडीओ ने जांच की तो मामला संदिग्ध लगा। उन्होंने सीडीओ को पूरे मामले का पत्र लिखा। सीडीओ आरएन सिंह ने इस मामले की जांच उपायुक्त स्वत: रोजगार धर्मेंद्र यादव को सौंपी है। इनसे सात दिन में रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त स्वत : रोजगार धर्मेंद्र यादव ने बताया कि उन्होंने दोनों पक्षों के बयान ले लिए हैं। बीच में गंगा उत्सव का कार्यक्रम होने की वजह से व्यस्तता रही। अब समूहों के सदस्यों व प्रशिक्षण होने की जानकारी करनी है। इसके बाद सीडीओ को रिपोर्ट सौपेंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed