{"_id":"5dadf8658ebc3e93aa193d06","slug":"kamlesh-tiwari-s-bones-immersed-in-the-ganga-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः कमलेश तिवारी की अस्थियां गंगा में विसर्जित, पार्टी नेता ने कहा- मैं भी जेहादियों के टारगेट पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः कमलेश तिवारी की अस्थियां गंगा में विसर्जित, पार्टी नेता ने कहा- मैं भी जेहादियों के टारगेट पर
Mon, 21 Oct 2019 11:56 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 21 Oct 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
हिन्दू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी की अस्थियों को वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा में विसर्जित करने पहुंचे उनके परिजन ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी की अस्थियां सोमवार को वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा में विसर्जित की गईं। गंगा सेवा निधि के प्रधान अर्चक आचार्य रणधीर के साथ 21 ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चार के साथ विसर्जन कराया। इस दौरान बाबा विश्वनाथ और मां गंगा से मृत कमलेश की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
पार्टी के वरिष्ठ नेता रोशन पांडेय के नेतृत्व और पुलिस की सुरक्षा में अस्थि कलश लेकर पैतृक गांव महमूदाबाद से कमलेश की मां कुसुम तिवारी और उनके बेटे मृदुल तिवारी व पार्टी कार्यकर्ता काशी पहुंचे। रोशन पांडेय ने कहा कि मैं भी जेहादियों के टारगेट पर हूं। मुझे भी कई बार धमकियां मिली हैं।
उन्होंने मांग की कि कमलेश के हत्यारे को फांसी की सजा, सीबीआई जांच, कमलेश के बेटों को सरकारी नौकरी और एक करोड़ रुपये आर्थिक सहायता दी जाए। साथ ही परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि योगी सरकार सभी हिंदू नेताओं को सुरक्षा मुहैया कराए। इस दौरान आयुष पांडेय, वेदांत तिवारी, आशुतोष चौबे, अभिषेक त्रिपाठी, राजू झा, राकेश पांडेय, सौमेश भारद्वाज आदि मौजूद रहे।