{"_id":"e5fba1c8374e9e024775ea80fd35367b","slug":"kalyan-statement-about-azam","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बेलगाम मंत्री आजम पर लगे रासुका'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'बेलगाम मंत्री आजम पर लगे रासुका'
अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Thu, 26 Sep 2013 04:13 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने मुजफ्फरनगर दंगों के लिए सपा सरकार को कसूरवार बताते हुए कैबिनेट मंत्री आजम खां पर रासुका (एनएसए) लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
उन्होंने दो टूक कहा कि सपा अपने इस बेलगाम मंत्री पर लगाम कस दे तो प्रदेश में एक भी दंगा नहीं होगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने मोदी को देश का भविष्य बताते हुए कहा कि हमारी सरकार आई तो मुजफ्फर नगर में सपा सरकार द्वारा सताए जा रहे लोगों को पूरा इंसाफ मिलेगा।
विज्ञापन
पूर्व सीएम कल्याण सिंह ने सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि मुजफ्फरनगर में एक लड़की से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दो भाई मारे गए। पुलिस ने कातिलों को पकड़ा भी लेकिन आजम ने फोन करके छुड़वा दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार में आने पर भाजपा मुजफ्फरनगर के बेगुनाहों पर ठोके जा रहे मुकदमे वापस लेगी।