{"_id":"77a363b0d8e55823c579b80b75b3fc23","slug":"kalyan-singh-speech-in-modi-agra-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मोदी तेरा खौफ सताए, हमें रातभर नींद न आए...'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मोदी तेरा खौफ सताए, हमें रातभर नींद न आए...'
अमर उजाला, आगरा
Updated Fri, 22 Nov 2013 08:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने अपने ओजस्वी भाषण से भीड़ बांधे रखा। उन्होंने भाषण की शुरूआत आगरा में 1988 में राष्ट्रीय अधिवेशन की यादों से की और कहा कि इस आगरा की भूमि से भाजपा ने प्रगति की राह देखी थी। मोदी की लहर का जिक्र करते हुए कहा कि विपक्षियों में मोदी का खौफ है। तुकबंदी की, ‘मोदी तेरा खौफ सताए, हमें रातभर नींद न आए, जेल के सीखचे नजर आए...’।
विज्ञापन
सपा सरकार में प्रदेश में हुए दंगों का जिक्र करते हुए कहा कि जब भाजपा की सरकारें रहीं तब दंगे क्यों नहीं हुए। इसका कारण यह है कि हम दंगाइयों के घुटने तोड़ना जानते हैं। एक तरफा कार्रवाई से शासन नहीं चलता है। न्याय सबके लिए, तुष्टिकरण किसी के लिए नहीं सिद्धांत का पालन करना होगा। मुजफ्फरनगर में क्रिया की प्रतिक्रिया हुई थी।
विज्ञापन
देश में महिला उत्पीड़न और बलात्कार की घटनाओं के संबंध में कहा कि बलात्कारी को लखनऊ के चौक पर खड़ा करके गोली मार देनी चाहिए। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि क्रांति युवा ही लाते हैं। देश से आतंकवाद, नक्सलवाद, बेरोजगारी, अशिक्षा आदि को भगाना है तो उन्हें परिवर्तन के लिए आगे आना होगा।
विज्ञापन
शकुनि के वंशज हैं घोटाले करने वाले : लालजी टंडन
सांसद लालजी टंडन ने प्रदेश और केंद्र सरकार को खरीखोटी सुनाई। कहा कि यूपी सांप्रदायिकता की आग में जल रहा है और दिल्ली में लूट खसोट मची है। केंद्र सरकार दिशाहीन हो गई है। लाखों करोड़ों के घोटाले हो रहे हैं। घोटाले करने वाले शकुनि के वंशज हैं। नरेंद्र मोदी आज के महाभारत के अर्जुन हैं और यहां कोठी मीना बाजार में उनकी सेना बैठी है।
देश तोड़ने का काम रही सपा, कांग्रेस: शाही
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस देश तोड़ने का काम कर रही है। वोट बैंक की राजनीति के चलते जनता को आपस में लड़ाया जा रहा है। कांग्रेस कहती है कि पांच वर्ष के लिए एक मौका और दो हम गरीबों को पूरी रोटी देंगे। जिस पार्टी ने करीब 58 वर्ष देश पर राज किया तब आधी रोटी नहीं दे सकी, अब पांच वर्ष में कहां से देगी।
विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं: त्रिपाठी
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि मोदी मुद्दों की बात करते हैं, जबकि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए विपक्ष ऊलजलूल बातें कर रहा है। सपा राज में आम आदमी के साथ-साथ अधिकारी भी भयभीत हैं। पूरे देश में मोदी कीलहर चल रही है। इससे सपा, कांग्रेस हताश और निराश है।
जली दुकान देख लौट आए सोनिया, अखिलेश: मलिक
मुजफ्फरनगर दंगों की बात करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतपाल मलिक ने कहा कि इस घटना से लोग अभी भी डरे हुए हैं। कामकाज चौपट हो चुका है। वहां के लोगों का कहना है कि सोनिया गांधी और प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आए थे। वे एक जली दुकान को देखकर लौट गए। उनकी ओर देख कर रुके भी नहीं।
अयोध्या में जरूर बनेगा राम मंदिर: कटियार
कोठी मीना बाजार मैदान में विनय कटियार ने जनता से सीधी बात की। उन्होंने कहा कि पूरे देश में भाजपा और मोदी की लहर चल रही है। यूपी सरकार से जनता त्रस्त हो गई है। मोदी को पीएम बना दो, हम यूपी की सरकार को बर्खास्त कर देंगे। अयोध्या में भगवान राम का मंदिर जरूर बनेगा। कोई माई का लाल इसे रोक नहीं सकता है।
सुशासन के प्रतीक हैं मोदी: कलराज
भाजपा नेता कलराज मिश्र ने मंच से संक्षिप्त भाषण दिया। उन्होंने मोदी की शान में कसीदे गढ़ते हुआ कहा कि नरेंद्र मोदी सुशासन का प्रतीक हैं और कांग्रेस कुशासन का। हमें देश को इस कुशासन से मुक्ति दिलानी है। मोदी के विकास के माडल के आधार पर देश को विकास पथ पर ले जाना है। संकल्प लें कि केंद्र की यूपीए की सरकार को उखाड़ फेंकना है।
चल पड़ा है अश्वमेघ यज्ञ का रथ: चौरसिया
भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री रामेश्वर चौरसिया ने कहा कि मोदी के अश्व मेघ यज्ञ का रथ द्वारिका से चल पड़ा है। देश के तमाम हिस्सों से होकर यह रथ अब दिल्ली की ओर बढ़ रहा है। अब कांग्रेस, सपा, बसपा का सफाया हो जाएगा। कांग्रेस बौखलाहट में नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर बेबुनियाद आरोप लगा रही है। उन्होंने कांग्रेस पर 1984 में नरसंहार कराने का आरोप लगाया।