फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Jyoti Maurya Case Report submitted in PCS Jyoti case departmental inquiry against Commandant Manish Dubey

Jyoti Maurya Case: ज्योति मौर्य के साथ अफेयर... रिपोर्ट से अब मुश्किल में फंसे कमांडेंट मनीष दुबे, गिरेगी गाज!

Tue, 11 Jul 2023 10:50 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 11 Jul 2023 10:50 AM IST
सार

पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या और होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के खिलाफ हुई शिकायतों की जांच की रिपोर्ट सोमवार को डीजी होमगार्ड बिजय कुमार मौर्या को सौंप दी गई। सूत्रों की मानें तो होमगार्ड संगठन के डीआईजी रेंज प्रयागराज संतोष कुमार ने अपनी जांच में कमांडेंट मनीष दुबे को दोषी पाया है। 

विज्ञापन
Jyoti Maurya Case Report submitted in PCS Jyoti case departmental inquiry against Commandant Manish Dubey
Jyoti Maurya Case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य के साथ अफेयर के बाद चर्चा में हुए होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पीसीएस ज्योति मौर्या प्रकरण में डीजी को डीआईजी प्रयागराज रेंज ने रिपोर्ट सौंप दी है। अब कमांडेंट मनीष दुबे की विभागीय जांच होगी। ऐसे में कमांडेंट का निलंबन हो सकता है। 
विज्ञापन


दरअसल, पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या और होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के खिलाफ हुई शिकायतों की जांच की रिपोर्ट सोमवार को डीजी होमगार्ड बिजय कुमार मौर्या को सौंप दी गई। सूत्रों की मानें तो होमगार्ड संगठन के डीआईजी रेंज प्रयागराज संतोष कुमार ने अपनी जांच में कमांडेंट मनीष दुबे को दोषी पाया है। 
विज्ञापन


उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने की सिफारिश की गई है। उनको जल्द निलंबित भी किया जा सकता है। वहीं दूसरी ओर बरेली में चीनी मिल में तैनात पीसीएस ज्योति मौर्या के खिलाफ जांच में मिले तथ्यों से शासन को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




ध्यान रहे कि यह प्रकरण सामने आने के बाद मनीष दुबे का तबादला गाजियाबाद से महोबा कर दिया गया था। वहीं ज्योति मौर्या ने नियुक्ति विभाग को अपने खिलाफ हो रहे दुष्प्रचार को लेकर हाल ही में एक प्रत्यावेदन भी सौंपा था, जिसमें पूरे प्रकरण की जांच करा दोषियों को दंडित करने की मांग की थी। 
Trending Videos

होमगार्ड विभाग की रिपोर्ट में सामने आए तथ्यों के आधार पर अब नियुक्ति विभाग इस प्रकरण में आगे की जांच की रूपरेखा तय करेगा। दरअसल, ज्योति मौर्या के पति आलोक मौर्या ने होमगार्ड संगठन में शिकायत की थी कि कमांडेंट मनीष दुबे का उनकी पत्नी के साथ अफेयर चल रहा है और दोनों उनकी हत्या की साजिश रच रहे हैं। 

 

उन्होंने अपनी शिकायत के साथ सुबूत के तौर पर कई व्हाट्सएप चैट, कॉल रिकॉर्ड आदि सौंपे थे। इस शिकायत के बाद डीजी होमगार्ड ने प्रयागराज के डीआईजी को जांच सौंपी थी।

 

कॉल रिकॉर्ड से बढ़ सकती है मुश्किल
सूत्रों की मानें तो आलोक मौर्या ने होमगार्ड संगठन को ज्योति मौर्या और मनीष दुबे के बीच मोबाइल पर हुई बातचीत की कुछ रिकॉर्डिंग दी है। इसमें दोनों आलोक दुबे को रास्ते से हटाने की बात कर रहे हैं। फॉरेंसिक जांच में यदि रिकॉर्डिंग सही पाई जाती है तो दोनों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

पति ने होमगार्ड मुख्यालय में दर्ज कराई शिकायत

प्रयागराज के रहने वाले सफाईकर्मी पति आलोक मौर्य से रिश्तों में खटास के बाद पीसीएस अफसर ज्योति मौर्य चर्चा में बनी हुई हैं। आलोक ने होमगार्ड मुख्यालय में शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी पत्नी ज्योति मौर्य का होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के साथ अफेयर चल रहा है। 

अधिकारियों के मुताबिक कमांडेंट मनीष कुमार का पहले भी कई महिलाओं के साथ अफेयर के प्रकरण सामने आ चुके हैं। पीसीएस ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य प्रयागराज के निवासी हैं और पंचायतीराज विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। शादी के बाद ज्योति मौर्य का पीसीएस में चयन हुआ था। उनके पति ने अपनी शिकायत में कमांडेंट मनीष दुबे पर तमाम गंभीर आरोप लगाए हैं। 

'मेरे खिलाफ दहेज का झूठा मुकदमा दर्ज कराया'

उसने अपने शिकायती पत्र में कहा कि शादी के बाद उसने अपनी पत्नी को इलाहाबाद में पीसीएस की तैयारी कराई। होमगार्ड कमांडेंट से अफेयर होने के बाद उसने मेरे खिलाफ दहेज का झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। उसने अपनी शिकायत के साथ कुछ दोनों के बीच हुई कुछ व्हाट्सएप चैट और होटल में ठहरने की जानकारी भी दी है। 

फिलहाल ये मामला होमगार्ड संगठन में चर्चा का सबब बन चुका है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, कमांडेंट का एक महिला होमगार्ड के साथ अफेयर भी हुआ था, जिसकी शिकायत की गई थी। उस पर लखनऊ की एक युवती के साथ आर्य समाज पद्धति से विवाह करने का भी आरोप लग चुका है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed