{"_id":"68434f616bc14e217803f743","slug":"youth-will-show-their-strength-sports-grounds-are-ready-in-22-gram-panchayats-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-571980-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: युवा दिखाएंगे दम, 22 ग्राम पंचायतों में खेल मैदान तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: युवा दिखाएंगे दम, 22 ग्राम पंचायतों में खेल मैदान तैयार
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। ग्रामीण इलाकों में बच्चों को अब सड़कों या ऊबड़-खाबड़ स्थानों पर खेलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए 64 ग्राम पंचायतों में खेल का मैदान तैयार किया जा रहा है। 22 ग्राम पंचायतों में खेल का मैदान बनकर तैयार हो गया है। बाकी 42 ग्राम पंचायतों में खेल मैदान बनाए जा रहे हैं।
खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। मैदान बन जाने से युवा सेना, अर्द्धसैनिक बल, पुलिस, सीआरपीएफ इत्यादि में भर्ती की तैयारी अपने गांव में ही कर सकेंगे। युवाओं की प्रतिभा निखारने के लिए गांवों में खेल के मैदान बनाने का कार्य चल रहा है। तहसील स्तर से गांवों में खेल के मैदान कब्जा मुक्त कराए जा रहे हैं। ब्लॉक स्तर पर गांवों में मनरेगा और ग्राम पंचायत निधि से खेल का मैदान बनाया जा रहा है। 64 ग्राम पंचायतों में से 22 में खेल का मैदान तैयार है।
विज्ञापन
- खेल मैदान का निर्माण तेजी से हो रहा है। 64 मैदान के निर्माण की स्वीकृति मिली है। विभिन्न ब्लॉक में 22 खेल मैदान का निर्माण पूरा कर लिया गया है। शेष में कार्य जारी है।
विज्ञापन
- शिखर श्रीवास्तव, डीसी, मनरेगा झांसी।