फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Youth traveling in general coach of Mangaldeep Express dies

Jhansi News: मंगलदीप एक्सप्रेस के जनरल कोच में सवार युवक की मौत

Tue, 02 Jul 2024 07:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 07:12 AM IST
विज्ञापन
Youth traveling in general coach of Mangaldeep Express dies
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। मंगलदीप एक्सप्रेस के जनरल कोच में सवार होकर गोवा से आगरा लौट रहे युवक की ट्रेन में ही मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक कोच के अंदर अत्यधिक भीड़ थी। उसका शव वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर उतारा गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

आगरा के विजय नगर कॉलोनी निवासी अजय सक्सेना (45) गोवा में रहकर पेंटिंग का काम करता था। करीब सात दिन पहले अजय सीढ़ियों से गिर गया, उसके पांव में चोट आ गई थी। हादसे के बाद से उसके सीने में दर्द भी रहने लगा। ऐसी दशा में वह अपने साथी बृजेश के साथ आगरा लौट रहा था। 29 जून की रात दोनों मंगलदीप एक्सप्रेस में सवार हुए। अजय को बुखार भी था। रविवार रात ट्रेन के झांसी पहुंचने से पहले अजय की मौत हो गई। बृजेश की सूचना पर जीआरपी ने झांसी स्टेशन पर शव उतार लिया। सोमवार को अजय की पत्नी और दो बेटे झांसी पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अजय की तीन बेटी और दो बेटे हैं। एक बेटा और एक बेटी की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed