फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Youth shot himself after killing brother-in-law's wife

Jhansi News: साले की पत्नी की हत्या करने के बाद युवक ने खुद को गोली से उड़ाया

Thu, 24 Aug 2023 12:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Youth shot himself after killing brother-in-law's wife
-
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



दतिया। बुधवार की सुबह इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव ररुआजीवन में सनसनीखेज घटनाक्रम के दौरान एक युवक ने पहले अपने साले की पत्नी की गोली मारकर हत्या की और फिर बचाव में आए महिला के भाई को भी गोली मारकर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने जब युवक को पकड़ने की कोशिश की तब उसने अपने सिर मेंं तमंचे से गोली मार ली। मौके पर उसकी मौत हो गई। परिजनों ने हत्याकांड के मूल में लंबे समय से चल रहा पारिवारिक विवाद बताया है।

ग्राम ररूआ जीवन निवासी वर्षा (23) पुत्री सूरज की शादी 2021 में ईटारोरा निवासी कैलाश से हुई थी। कैलाश अपने बहनोई राहुल (25) पुत्र रामकिशन निवासी छपार थाना मोंठ के साथ महाराष्ट्र में रहकर टिक्की का ठेला लगाता था। वर्षा के परिजनों का कहना था कि वहां वर्षा को राहुल परेशान करता था। वर्षा ने पति से शिकायत की लेकिन, राहुल फिर भी नहीं मान रहा था। परेशान होकर वर्षा मायके में रहने लगी। बुधवार सुबह वर्षा अपनी मां रामलली के साथ घर के बाहर चबूतरे पर बैठी थी। उसी समय राहुल तमंचा लेकर वहां पहुंच गया। वर्षा को घसीटकर पड़ोस के घर तक ले गया। जब तक कोई कुछ समझ पाता राहुल ने तमंचा सटाकर वर्षा के सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही वर्षा खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी। इसके बाद राहुल ने उसकी छाती पर भी दो गोलियां उतार दीं। यह देख वर्षा का भाई आकाश उसे बचाने दौड़ा। राहुल ने उस पर भी फायर झोंक दिया। जांघ में गोली लगने से आकाश खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। कुछ लोगों ने राहुल का तमंचा छीनने की कोशिश की लेकिन, राहुल ने तमंचा अपने सिर से सटाकर खुद को भी गोली मार ली। गोली लगते ही उसकी मौत हो गई। गोली चलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही भारी मात्रा में पुलिस फोर्स गांव में पहुंच गया। शवों को कब्जे में लेकर घायल आकाश को इलाज के लिए इंदरगढ़ अस्पताल भेजा गया है। थाना प्रभारी धीरेंद्र मिश्र के मुताबिक पारिवारिक विवाद के चलते यह घटना हुई है। मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed