{"_id":"60bbc77c8ebc3e395f49cf21","slug":"youth-shot-at-in-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी : घर से बुलाकर युवक को गोली मारी, हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी : घर से बुलाकर युवक को गोली मारी, हालत नाजुक
Sun, 06 Jun 2021 12:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 06 Jun 2021 12:20 AM IST
सार
- एक गोली लखन की पीठ में लगी
- इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता हमलावर बाइक पर फरार हो गए
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
खुशीपुरा निवासी स्व. शंकर सिंह चंदेल का पुत्र लखन चंदेल (29) शनिवार को दोपहर से ही अपने घर पर था। रात तकरीबन साढ़े आठ बजे उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया। इसके बाद वो घर से निकलकर मुहल्ले में ही शिक्षा विभाग परिसर के पीछे वाली गली में चला गया और मुहल्ले के ही कुछ युवकों से बातचीत करने लगा। इसी दरम्यान शिक्षा भवन परिसर की ओर से आए हमलावरों ने लखन पर एक के बाद तीन फायर झोंक दिए।
विज्ञापन
इसमें एक गोली लखन की पीठ में लगी। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता हमलावर बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पड़ोसी और परिजन लखनऊ को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज लेकर भागे।
विज्ञापन
हालत नाजुक होने पर यहां से उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। घटना से इलाके में सनसनी है, जबकि परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस घटना की पड़ताल में जुटी हुई है। पूछताछ के लिए पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।
विज्ञापन