फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Youth living in live-in with girlfriend died in suspicious condition

Jhansi News: प्रेमिका संग लिव इन में रहने वाले युवक की संदिग्ध दशा में मौत

Thu, 20 Jul 2023 11:44 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Youth living in live-in with girlfriend died in suspicious condition
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। पत्नी की मौत के बाद पिछले दस माह से प्रेमिका संग लिव इन रिलेशन में रहने वाले युवक की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। बृहस्पतिवार सुबह उसका शव सीपरी बाजार इलाके में करारी के कांशीराम पार्क के पास से बरामद हुआ। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत की वजह साफ हो सकेगी हालांकि उसके शरीर में चोट के निशान नहीं मिले हैं।

नवाबाद के खुशीपुरा निवासी बबलू (46) प्राइवेट काम करता था। परिजनों का कहना है कि उसकी पत्नी बबली की पांच साल पहले मौत हो गई थी। उसके बाद से बबलू कांशीराम कॉलोनी में रहने चला गया। पत्नी की मौत से बबलू मानसिक तौर पर परेशान था। इसी दौरान उसकी मुलाकात कॉलोनी के समीप रहने वाली दूसरी महिला से हो गई। बबलू उसके साथ लिव इन में रहने लगा। दस माह से दोनों साथ में रहते थे लेकिन, कुछ दिन पहले महिला भी अचानक लापता हो गई। इसके बाद से बबलू उसकी तलाश में जुटा था। बुधवार शाम को वह उसे तलाशने निकला था। बृहस्पतिवार सुबह उसका शव कॉलोनी के पार्क के पास से बरामद हुआ। बबलू के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संजय शुक्ला के मुताबिक शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की छानबीन कराई जा रही है। परिवार में एक पुत्र एवं एक पुत्री है। पुत्री की शादी हो चुकी जबकि पुत्र अभी अविवाहित है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed