{"_id":"b46f76f7e264394b910bf3cc2fc8c5b1","slug":"youth-festival-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरावती यूनिवर्सिटी चैंपियन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरावती यूनिवर्सिटी चैंपियन
ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में आयोजित 31वें अंतर विश्वविद्यालय यूथ फेस्टिवल ‘कलरव’ में संत गाडगे बाबा अमरावती यूनिवर्सिटी ओवरऑल चैंपियन बनी, वहीं राष्ट्रसंत टुकोजी महाराज नागपुर यूनिवर्सिटी रनर अप रही। अलग-अलग स्पर्धाओं में अन्य विश्वविद्यालयों ने चैंपियनशिप जीती।
सोमवार को यूथ फेस्टिवल के समापन अवसर पर राज्यसभा सांसद चंद्रपाल सिंह यादव बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिनसे जीत दूर रह गई है, यदि वह भविष्य में संकल्प के साथ प्रयास करेंगे तो जोनल के बजाए ओलंपिक में पदक जीतेंगे। उन्होंने युवाओं से निपुणता के मुताबिक ही उसी दिशा में प्रयास करने का आह्वान किया।
वहीं, कुलपति प्रो. अविनाश चंद्र पांडेय ने देश में विविधता में एकता का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे फेस्टिवलों के जरिए ही एक प्रदेश के लोगों को दूसरे राज्यों के कलाकारों की खूबियां जानने का मौका मिलता है। युवा कलाकारों को मंच और प्लेटफॉर्म देने के लिए यह व्यवस्था होती है। वीसी ने कहा कि कला की सीमा और प्रदर्शन की कोई कसौटी नहीं है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि लक्ष्य पर पहुंचने को स्वयं मानक बनाएं। इस दौरान विजेता टीमों के प्रतिभागियों, प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली टीमों के मैनेजरों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में एआईयू के ऑब्जर्वर पी परमेश्वरम, कुलसचिव पीएन प्रसाद, प्रो. ओपी कंडारी, प्रो. सुनील काबिया, प्रो. रोचना श्रीवास्तव, प्रो. पूनम पुरी, प्रो. एके सक्सेना, प्रो. अपर्णा राज, डॉ. अंकित श्रीवास्तव, डॉ. धीरेंद्र यादव, डॉ. अनु सिंघला, डॉ. रेखा लगरखा, इं. राहुल शुक्ला, इं. बृजेंद्र शुक्ला, डॉ. मु. नईम, डॉ. प्रदीप यादव, डॉ. जाकिर अली, डॉ. शमीम अंसारी, डॉ. सीपी पैन्युली, डॉ. रजीव सेंगर, डॉ. रश्मि सिंह, डॉ. गुरमीत त्रिपाठी, डॉ. संतोष पांडेय, डॉ. डीके भट्ट, माया शंकर, डॉ. कुमार यशवंत, अनिल बोहरे, राजीव बबेले, विवेक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
यह रहे इवेंट के विजेता
ओवरऑल चैंपियन:संत गाडगे बाबा अमरावती यूनिवर्सिटी
ओवरऑल रनरअप:राष्ट्र संत टुकोजी महाराज नागपुर यूनिवर्सिटी
म्यूजिक:संत गाडगे बाबा अमरावती यूनिवर्सिटी
डांस: रानी दुर्गाबती यूनिवर्सिटी, जबलपुर
लिट्रेरी:राष्ट्र संत टुकोजी महाराज नागपुर यूनिवर्सिटी
थिएटर:देवी अहिल्याबाई यूनिवर्सिटी, इंदौर
फाइन आर्ट:इंद्रकला संगीत यूनिवर्सिटी, खैरगढ़, छत्तीसगढ़
स्पॉट फोटोग्राफी में बीयू बना विजेता
यूथ फेस्टिवल में बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी (बीयू) ने स्पॉट फोटोग्राफी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल कर गौरव बढ़ाया। इसके अलावा कोलाज मेकिंग, रंगोली में दूसरा, जबकि कल्चरल प्रोसेशन, क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल सोलो, वेस्टर्न ग्रुप सांग, डिबेट, क्ले मॉडलिंग, इंस्टॉलेशन में बीयू को तीसरा स्थान हासिल हुआ।