फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Youth falls from nine-foot-high platform while sleeping; dies

Jhansi News: सोते समय नौ फीट ऊंची मचान से गिरा युवक, मौत

Sat, 17 Oct 2026 02:39 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sat, 17 Oct 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Youth falls from nine-foot-high platform while sleeping; dies
ललितपुर। खेत पर फसल की रखवाली करने के लिए बनी करीब नौ फुट ऊंची मचान पर सोते समय 35 वर्षीय अशोक सेन निवासी ग्राम पटना थाना नाराहट नीचे गिर गया। जमीन पर पत्थरों पर सिर टकरा जाने से वह गंभीर घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की।
विज्ञापन

मृतक के जीजा देशराज ने बताया कि अशोक खेत पर सोयाबीन की फसल बोए हुए था। जानवरों व मवेशियों से फसल को बचाने के लिए खेत पर ही करीब नौ फीट ऊंची मचान बनाए था। बृहस्पतिवार की रात को वह फसल की रखवाली करने के लिए खेत पर गया और मचान पर जाकर सो गया था। जबकि पास में ही उसका पिता ग्यासी सेन सो रहा था। देर रात को सोते समय अशोक मचान से नीचे पत्थरों पर गिर गया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और वह घायल हो गया। ग्यासी आसपास के खेतों पर मौजूद लोगों के साथ घायल अशोक को लेकर मेडिकल कॉलेज आए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। मृतक अपनी बहन का इकलौता भाई था और उसके दो पुत्र हैं। थानाध्यक्ष नाराहट दयाशंकर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मामले में आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed