फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Rajpal Yadav says, "I love Jhansi"; city residents dance to the beats of Garba.

Jhansi News: राजपाल यादव बोले- आई लव झांसी, गरबा की धुन पर थिरके शहरवासी

Fri, 16 Oct 2026 02:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Rajpal Yadav says, "I love Jhansi"; city residents dance to the beats of Garba.
अमर उजाला के डांडिया उत्सव में अ​भिनेता राजपाल यादव को देखने उमड़ी लोगों की
अमर उजाला एवं द राइज मीडिया की संयुक्त प्रस्तुति में सजा गरबा उत्सव का मंच
विज्ञापन

पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने डांडिया खेलकर बांधा समा, संगीत और उमंग से सराबोर रही शाम
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधान, ढोल की थाप, संगीत की मधुर धुन और डांडिया की खनक... हर तरफ उत्साह और उल्लास का माहौल। कदमों की थिरकन के साथ जब गरबा के गोल घेरे बने तो पूरा परिसर लोक संस्कृति के रंगों में रंग गया। मौका था बृहस्पतिवार को आईटीआई रोड स्थित एक्सपीरियंस बाय ग्रैंड्रीम्स में आयोजित अमर उजाला गरबा उत्सव का।
अमर उजाला एवं द राइज मीडिया की संयुक्त प्रस्तुति में सजे इस उत्सव में बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में शामिल हुए। उनकी मौजूदगी ने प्रतिभागियों के उत्साह को और बढ़ा दिया। नवरात्रि और दिवाली के उल्लास के बीच सजी इस शाम में शहरवासियों ने गरबा और डांडिया के जरिये परंपरा, संगीत और सामूहिक उत्सव का आनंद लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव ने झांसी से अपने पुराने जुड़ाव को साझा करते हुए कहा, “आई लव झांसी।” उन्होंने बताया कि अपने गुरु की वजह से वह पिछले 25 वर्षों से महारानी लक्ष्मीबाई की नगरी और बुंदेलखंड से जुड़े हुए हैं। इस आयोजन में शामिल होने के बाद अब उनका जुड़ाव और गहरा हो गया है। उन्होंने कहा कि अब वह झांसी से परिवार की तरह जुड़ गए हैं। उनके इस अपनत्व भरे अंदाज ने मौजूद लोगों के बीच उत्साह बढ़ा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गरबा की थाप पर थिरके कदम
पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने गरबा और डांडिया की धुन पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। संगीत की लय के साथ ताल मिलाते कदम और डांडिया की खनक ने माहौल को जीवंत बना दिया। उत्सव में शामिल लोगों ने पूरे उत्साह के साथ नृत्य किया और इस शाम को यादगार बनाया। कार्यक्रम का उद्देश्य शहरवासियों को भारतीय लोक संस्कृति, पारंपरिक नृत्य और सामूहिक उत्सव की परंपरा से जोड़ना रहा।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा शामिल हुए। आयोजन में शहर के गणमान्य नागरिकों और विभिन्न संस्थाओं से जुड़े लोगों की सहभागिता रही।

सांस्कृतिक आयोजन बढ़ाते हैं आपसी सौहार्द
सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के विधिक सलाहकार एडवोकेट आनंद प्रकाश यादव ने कहा कि झांसी के गणमान्य नागरिकों की सहभागिता ऐसे आयोजनों को विशेष बनाती है। बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की मौजूदगी खुशी और गौरव का विषय है। उन्होंने आयोजन से जुड़े लोगों और शहरवासियों का स्वागत करते हुए कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम आपसी सौहार्द और उल्लास बढ़ाने का माध्यम हैं।
झांसी एंपायर के वाइस प्रेसिडेंट हृदेश तिवारी ने नगरवासियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक और पारंपरिक आयोजन समाज में ऊर्जा, आपसी सद्भाव और उल्लास का संचार करते हैं।
न्यू पीएस ज्वेलर्स के अंकुर अग्रवाल ने कहा कि पारंपरिक नृत्य, डांडिया और संगीत का संगम भारतीय संस्कृति की खूबसूरती को दर्शाता है। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल नगरवासियों का आभार जताया।
सनरेज सोलर एनर्जीज के संस्थापक श्रेयांश अग्रवाल ने गरबा उत्सव को परंपरा, संगीत और उमंग से जुड़ने का माध्यम बताया।
हैप्पीपॉट गार्डन के संस्थापक सर्वेश गौतम ने आयोजन की सराहना करते हुए अतिथियों के स्वागत में पारंपरिक पुष्पगुच्छ के स्थान पर पौधे भेंट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे हरियाली को बढ़ावा देने के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।
झांसी एंपायर के डीजीएम नितिन पटेरिया ने कहा कि शहरवासियों के उत्साह और सहभागिता ने आयोजन को यादगार बना दिया। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता में योगदान देने वाले सभी लोगों का आभार जताया।

सहयोगी संस्थाओं ने निभाई सहभागिता
अमर उजाला गरबा उत्सव के मुख्य प्रायोजक न्यू पीएस ज्वेलर्स, मां फर्नीचर और मां पीतांबरा हॉस्पिटल रहे। पावर्ड बाय पार्टनर के रूप में झांसी एंपायर और सनरेज सोलर एनर्जीज जुड़े। एक्सपीरियंस बाय ग्रैंड्रीम्स वेन्यू पार्टनर, प्रोसेस पेपर फोटोग्राफी पार्टनर, हैप्पीपॉट गार्डन गिफ्टिंग पार्टनर और खड़क सिंह द ढाबा रिफ्रेशमेंट पार्टनर रहा। रिवोल्यूशन एंटरटेनमेंट ने इवेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा, झांसी एंपायर के डीजीएम नितिन पटेरिया, ईस्ट वैली के आकाश यादव, भाजपा नेता अमित साहू, सीए रचित अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, शांतनु अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed