{"_id":"671cf1ee2ef55743060086db","slug":"youth-dies-in-tractor-motorcycle-collision-in-jhansi-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: झांसी में ट्रैक्टर-मोटरसाइकिल की टक्कर में घायल हुआ शख्स, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: झांसी में ट्रैक्टर-मोटरसाइकिल की टक्कर में घायल हुआ शख्स, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
Sat, 26 Oct 2024 07:13 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 26 Oct 2024 07:13 PM IST
सार
झांसी जिले में ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजन व अन्य लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लहचूरा थाना क्षेत्र के सोनकपुरा गांव में ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, धीरेंद्र (35) पुत्र बलराम निवासी ग्राम जलालपुरा गरौठा 24 अक्तूबर को मऊरानीपुर से मोटरसाइकिल से घर जा रहा था। वह लहचूरा थाना क्षेत्र के ग्राम सोनकपुरा के पास पहुंचा, तभी एक ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे 108 एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर लाया गया।
विज्ञापन
प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। मेडिकल कॉलेज के इलाज से संतुष्ट नहीं होने पर उसका पुत्र मौसम एक प्राइवेट अस्पताल ले गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई। उसके शव को थाना लहचूरा पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया एवं ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन