{"_id":"6b0747f26110a8d5420ac6ab","slug":"youth-dies-in-head-on-collision-between-motorcycles-another-referred-to-jhansi-moth-news-c-168-1-mrn1003-104411-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत, दूसरा झांसी रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत, दूसरा झांसी रेफर
Thu, 26 Nov 2026 02:11 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Thu, 26 Nov 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
मऊरानीपुर। टोड़ी फतेहपुर थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम ककवारा निवासी गुलजारी अहिरवार (45) बुधवार दोपहर बाइक से मऊरानीपुर जा रहे थे। इसी दौरान रेवन पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दूसरी बाइक ग्राम खनुआ, थाना लहचूरा निवासी रामेश्वर (24) चला रहा था। टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर जुटे राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को मऊरानीपुर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने गुलजारी अहिरवार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, रामेश्वर की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।