{"_id":"6ab2e0c26a20e4bfed062eb9","slug":"youth-dies-after-falling-into-a-well-jhansi-news-c-420-1-mot1006-13448-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: कुएं में गिरने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: कुएं में गिरने से युवक की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रानीपुर। मऊरानीपुर थाना इलाके में कुएं में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। वह कुएं पर नहा रहा था। इसी दौरान वहां पहुंची गाय को भगाने के दौरान वह हादसे का शिकार हो गया।
बरियाबेर-मऊरानीपुर सड़क किनारे अमान कुशवाहा निमौनी वाले रहते हैं। मंगलवार को उनका पुत्र महेश कुमार (35) खेत पर बने कुएं पर नहा रहा था। इसी दरम्यान एक गाय खेत में घुस आई। गाय को भगाने के लिए महेश कुमार दौड़ा। इसी दरम्यान पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गया। उसे कुएं में गिरते देख मौके पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर काफी लोग इकट्ठा हो गए। पानी से लबालब भरे कुएं से लोगों ने उसे निकालने का काफी प्रयास किया। लेकिन वह काफी नीचे चला गया। सूचना पर रानीपुर चौकी प्रभारी कुलदीप पंवार टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने कुएं को खाली कराया। काफी मशक्कत के बाद महेश कुमार को निकाला गया। आनन-फानन महेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बताया गया कि मृतक महेश कुमार की दो बेटियां हैं। उसकी पत्नी गर्भवती है। हादसे बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।