फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Youth crushed to death by tractor

Jhansi News: ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत

Mon, 10 Feb 2025 02:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Youth crushed to death by tractor
पूंछ। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेरसा में रविवार को ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत हो गई। सेरसा निवासी मुजीब खान का पुत्र रेहान (18) दोपहर 12 बजे ट्रैक्टर पर बैठकर खेत से घर आ रहा था। गांव के पास पहुंचने पर ट्रैक्टर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे रेहान अचानक सीट से फिसल कर आगे-पीछे के पहियों के बीच में आकर गिरा और कुचल गया। सूचना मिलते ही मौके पर परिजन पहुंचे और रेहान को उपचार के लिए मोंठ अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। ग्राम प्रधान अरुण कुमार कुशवाहा ने बताया कि रेहान खेत पर गया था, लौटते समय हादसा हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed