फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Your blood donation can save someone's life

आपका रक्तदान बचा सकता है किसी की जान

Fri, 01 Oct 2021 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Your blood donation can save someone's life
झांसी। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर सुबह आठ बजे जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में शुरू होगा। किसी के जान बचाने के जज्बे के साथ आप भी रक्तदान के लिए आगे आइए। आपके रक्त की हर बूंद किसी के जीवन का स्रोत बन सकती है।
विज्ञापन

रक्तदान 18 से 60 वर्ष की आयु का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति कर सकता है। हालांकि, इसके लिए रक्तदाता का वजन का 45 किलोग्राम से अधिक होना जरूरी है। इसके अलावा कोरोना टीकाकरण के 14 दिन बाद रक्तदान किया जा सकता है। जबकि, कोरोना संक्रमण से ठीक होने के 28 दिन बार रक्तदान कर सकते हैं। डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड से ठीक होने के छह महीने बाद रक्तदान किया जा सकता है। रक्त की कमी से किसी मरीज की जान न जाए, इसके लिए अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से हर साल की तरह इस बार भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में आप भी रक्तदान कर महादानी बन सकते हैं। शिविर सुबह आठ बजे से शुरू होगा। ऑन स्पॉट पंजीकरण किए जाएंगे और इसके बाद रक्त दाताओं को प्रमाण पत्र भी भेंट किए जाएंगे।
विज्ञापन

रक्तदान के बाद होता है नई स्फूर्ति का अहसास
झांसी। सर्व नगर निवासी हैप्पी चावला पिछले 20 सालों से रक्तदान करते आ रहे हैं। सन 2001 में पहली बार उन्होंने रक्तदान किया था और अब तक वे 70 यूनिट रक्तदान कर चुके हैं। इसके अलावा चार बार प्लेटलेट्स व नौ बार प्लाज्मा भी दान कर चुके हैं। हैप्पी ने बताया कि रक्तदान के बाद हर बार नई स्फूूर्ति का अहसास होता है। इससे स्वास्थ्य दुरुस्त बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनजान की जान बचाकर मिलती है तसल्ली
झांसी। मेवातीपुरा निवासी हैदर अली पिछले 16 सालों से रक्तदान करते आ रहे हैं। अब तक वे 37 बार रक्तदान कर चुके हैं। हैदर अली ने बताया कि उन्हें नहीं मालूम कि उनका रक्त किसके काम आया है। हां, लेकिन ये जरूर पता है कि उनका खून किसी न किसी जरूरतमंद को चढ़ाया गया होगा। उनके रक्त की बूंदों ने किसी न किसी की जान जरूर बचाई होगी। ये सोचकर दिल को बढ़ी तसल्ली होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed