फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Young Women Chase Down and Beat Ambulance Driver; Video Goes Viral

Jhansi News: एंबुलेंस चालक को युवतियों ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल

Mon, 13 Apr 2026 02:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Young Women Chase Down and Beat Ambulance Driver; Video Goes Viral
ललितपुर। शहर के मेडिकल कॉलेज परिसर में रविवार की सुबह एक युवक को दो युवतियों ने दौड़ा-दाैड़ाकर लाठी से पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला नईबस्ती निवासी धर्मेंद्र पंथ ने बताया कि वह एंबुलेंस चालक है। विपक्षी युवक आए दिन बिना किसी बात के गाली देता है और शराब पीने के लिए अवैध रूप से रुपयों की मांग करता है। 11 अप्रैल की दोपहर वह अस्पताल में अपनी एंबुलेंस में बैठा था। तभी विपक्षी अपने दो साथियों के साथ आया और अवैध रुपयों की मांग करने लगा। मना करने पर उन्होंने गालियां दी और जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

रविवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी वार्ड में था। तभी विपक्षी ने दो युवतियों को राजीनामा करने के लिए उसके पास भेजा। दोनों युवतियां विपक्षी से राजीनामा करने के लिए कहने लगी। राजीनामे से इन्कार करने पर युवतियों ने उसको पीट दिया। साथ ही, झूठे छेड़छाड़ के मुकदमा में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित ने विपक्षी व दोनों युवतियों से जानमाल का खतरा होने और डर व भय के कारण वह अपनी एंबुलेंस भी नहीं चला पाने की बात कही। पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed