फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Young man treated like an animal In Jhansi Narendra had to pay the price of friendship

युवक के साथ जानवरों जैसा सुलूक: नरेंद्र को चुकानी पड़ी दोस्ती की कीमत, क्लीनिक पर प्रेमिका को लाता था अंशुल

Thu, 07 Sep 2023 10:47 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 07 Sep 2023 10:47 AM IST
सार

झांसी के मऊरानीपुर के शिवगंज मोहल्ला निवासी नरेंद्र आर्य ने पुलिस को बताया कि रविवार दोपहर पुरानी मऊ निवासी राजदीप अपनी बहन भारती समेत कई महिलाओं को लेकर उसके घर में घुस आया। इन लोगों ने उसे चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। उसके हाथ-पांव जंजीर से बांधकर उसे मुहल्ले भर में घसीटा।

विज्ञापन
Young man treated like an animal In Jhansi Narendra had to pay the price of friendship
युवक को जंजीर से बांधने का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी के मऊरानीपुर में युवक को जंजीरों से बांधकर घसीटने वाला सनसनीखेज वीडियो सामने आने के बाद से घटना में शामिल लोग अपना घर छोड़कर फरार हो गए हैं। बुधवार रात पुलिस ने इनकी तलाश में उनके घरों पर दबिश दी लेकिन, आरोपी हाथ नहीं आए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन


उधर, इस मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया। मऊरानीपुर के शिवगंज मोहल्ला निवासी नरेंद्र आर्य ने पुलिस को बताया कि रविवार दोपहर पुरानी मऊ निवासी राजदीप अपनी बहन भारती समेत कई महिलाओं को लेकर उसके घर में घुस आया। 
विज्ञापन


इन लोगों ने उसे चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। उसके हाथ-पांव जंजीर से बांधकर उसे मुहल्ले भर में घसीटा। राजपाल ने उसके ऊपर चप्पलें बरसाई जबकि भारती ने डंडों से पीटा। नरेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने राजदीप एवं भारती के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने राजपाल एवं भारती को गिरफ्तार कर लिया जबकि अन्य आरोपी भाग निकले। बुधवार रात को इनकी तलाश में पुलिस पहुंची लेकिन, वीडियो में नजर आ रहा कोई व्यक्ति वहां नहीं मिला। कोतवाल तुलसी राम पांडेय के मुताबिक आरोपियों की तलाश में टीम लगाई गई है।

नरेंद्र को चुकानी पड़ी दोस्ती की कीमत
बुरी तरह से पीटे गए नरेंद्र को दोस्ती की कीमत चुकानी पड़ी। पुलिस का कहना है नरेंद्र की आरोपियों के परिवार के एक युवक अंशुल से दोस्ती है। अंशुल अपनी महिला मित्र को लेकर अक्सर उसकी क्लीनिक में आकर बैठता था। यह बात अंशुल और उसके महिला मित्र के परिजनों को नागवार गुजरी। इसके बाद दोनों के ही परिजन उसकी क्लीनिक में जा धमके। यहां नरेंद्र को बुरी तरह मारा-पीटा गया।

 

युवक को चप्पलों से पीटा, हाथ-पैर बांधकर घसीटा

आपको बता दें कि झांसी के मऊरानीपुर के शिवगंज मोहल्ले में एक युवक को पहले महिलाओं ने चप्पलों से पीटा और फिर हाथ पांव में जंजीर बांधकर उसे मोहल्ले भर में घसीटा गया। वह भीड़ से छोड़ देने की गुहार लगाता रहा, मगर किसी ने कुछ नहीं सुना। 

महिलाएं आरोप लगा रहीं थीं कि वह खुद को चिकित्सक बताता है और घर के बगल में ही एक दुकान पर बैठता भी है। उसके पास कोई डिग्री नहीं है। वह अपनी दुकान में प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात कराता है। उनके परिवार की भी एक युवती को उसने बुलाया था। घटना रविवार की बताई जा रही है। मंगलवार को वीडियो वायरल होने के बाद हल्ला मचा। 


 

एसपी देहात का कहना है कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जाएगी। मऊरानीपुर में झांसी रोड के रतोसा तिगौला पर नरेंद्र आर्य नाम का युवक रहता है। उसने गली में अपने घर के बगल में एक दुकान खोल रखी है जिसमें वह बैठकर लोगों का उपचार करता है। 

 

रविवार को दुकान बंद थी और नरेंद्र अपने घर पर था। दोपहर को करीब 12 बजे महिलाओं और पुरुषों की भीड़ उसके घर पर पहुंची और आवाज लगाकर उसे बाहर बुला लिया। नरेंद्र जैसे ही अपने घर के दरवाजे पर आया भीड़ ने उसे बाहर खींच लिया और महिलाओं ने चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। 

 

महिलाओं का आरोप था कि वह अपनी दुकान में प्रेमी और प्रेमिकाओं को मिलवाता है। यह महिलाएं अपने परिवार की एक युवती का भी नाम जोड़ रही थीं। हालांकि नरेंद्र हाथ जोड़कर बार- बार कह रहा था कि उसने ऐसा कुछ नहीं किया लेकिन महिलाएं सुनने को तैयार नहीं थीं। नरेंद्र के हाथ और पैर में भी जंजीर बांध दी और फिर मोहल्ले में उसे घसीटा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed