{"_id":"6a25d9219b9500cef40651f6","slug":"young-man-swallows-poison-at-married-sister-in-laws-house-dies-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-811126-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: शादीशुदा साली के घर जाकर युवक ने निगला जहर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: शादीशुदा साली के घर जाकर युवक ने निगला जहर, मौत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बड़ागांव के जौरी बुजुर्ग गांव निवासी निहाल सिंह (25) पुत्र करन ने बड़े भाई की शादीशुदा साली की ससुराल में जाकर जहर निगल लिया। जहर निगलकर घर लौटते समय लहचूरा के चकारा गांव के पास अचेत होकर सड़क पर जा गिरा। पुलिस ने उसे मेडिकल अस्पताल पहुंचाया, यहां रविवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। पुलिस छानबीन में मालूम चला कि निहाल शादीशुदा साली पर शादी कर लेने का दबाव बना रहा था। उसके इन्कार करने पर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
जौरी बुर्जुग गांव निवासी निहाल ब्लिंकिट में डिलीवरी बॉय था। परिजनों ने बताया कि दो भाई और एक बहन में वह सबसे छोटा था। उसके बड़े भाई उपेंद्र और बहन की शादी हो चुकी। उपेंद्र की साली से उसके प्रेम संबंध थे लेकिन, साली की शादी करीब डेढ़ साल पहले थाना गरौठा के एक गांव निवासी युवक से कर दी गई।
इसके बावजूद निहाल उससे शादी पर अड़ा था। पांच जून को निहाल बाइक से साली की ससुराल जा पहुंचा। उस पर साथ चलने का दबाव बनाने लगा। न चलने पर जहर दिखाकर निगल लेने की धमकी दी लेकिन, साली ने इन्कार कर दिया। यह सुनकर निहाल ने उसके सामने ही जहर निगल लिया। इसके बाद तुरंत निहाल वहां से चला गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि लहचूरा के चकारा गांव के वह अचेत हो गया था। पुलिस ने उसे अस्पताल भिजवाया। सूचना मिलने पर उसके परिजन भी पहुंच गए। रविवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। लहचूरा थाना प्रभारी सरिता मिश्रा का कहना है कि पुलिस के पहुंचने पर निहाल को कुछ देर में होश आया था। उसने प्रेम संबंध होने की बात बताई थी।
विज्ञापन
इनसेट
परिजनों ने एक दूसरे पर लगाए आरोप
निहाल की मौत के बाद परिवार के लोगों ने एक दूसरे पर आरोप भी लगाए। निहाल के पिता करन ने पुलिस को बताया कि गरौठा में साली के घरवालों ने निहाल का मोबाइल लेकर तोड़ दिया था। उनका आरोप है कि बेटे को वहां जबरन जहर खिला दिया गया। ससुरालवालों ने फोन करके बताया था कि लड़की को जहर खिलाकर भाग गया। सीओ गरौठा पीयूष पांडेय का कहना है कि युवती के जहर निगलने की कोई सूचना नहीं मिली।