फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Young man swallows poison after stabbing girlfriend

Jhansi News: प्रेमिका को चाकू से गोदने के बाद युवक ने निगला जहर

Wed, 27 Nov 2024 03:50 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 03:50 PM IST
विज्ञापन
Young man swallows poison after stabbing girlfriend
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बड़ागांव के छपार गांव में सिरफिरे युवक ने प्रेमिका को चाकू से गोदकर खुद जहर निगल लिया। दोनों को नाजुक हाल में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बड़ागांव के छपार गांव निवासी कमलेश कुशवाहा (46) खेती-किसानी करता है। उसका गांव की एक महिला से प्रेम संबंध है। कमलेश की शादी नहीं हुई जबकि महिला के पति की मौत हो चुकी। दोनों लंबे समय से साथ में रहते थे लेकिन, कुछ समय से उनके बीच मनमुटाव हो गया। महिला ने कमलेश से बात करनी बंद कर दी। इससे कमलेश नाराज हो गया। शनिवार रात करीब आठ बजे महिला खेत से वापस लौट रही थी। रास्ते में कमलेश ने उसे रोक लिया। रास्ता रोकने पर महिला ने कमलेश को फटकार लगाई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गुस्से में कमलेश ने चाकू से उस पर हमला कर दिया। कमलेश ने चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर डाले। महिला लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई। यहां से भागकर युवक अपने घर पहुंचा। यहां उसने जहर निगल लिया। महिला को खून से लथपथ देखकर गांव में खलबली मच गई। उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। उधर, कमलेश भी घर में अचेत था। परिजन ने उसे भी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां उन दोनों की हालत नाजुक है। सीओ सदर स्नेहा तिवारी के मुताबिक घायल महिला के दामाद की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है हालांकि दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed