Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Young man loses legs after being hit by a train.

Jhansi News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक के पैर कटे

Mon, 29 Jun 2026 02:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Young man loses legs after being hit by a train.
मऊरानीपुर। गुरसराय थाना क्षेत्र के ग्राम चौकरी निवासी 35 वर्षीय दीपक गत रात्रि मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन के मैदान के पास मौजूद था। वह रेलवे ट्रैक के नजदीक बैठा था। इसी दौरान वहां से निकली ट्रेन के पहिये के नीचे आने से उसके दोनों पैर कट गए। गत रात्रि लगभग 12 बजे जब राहगीरों ने युवक को गंभीर हालत में ट्रैक के पास तड़पते देखा, तो तुरंत इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक सुभाष यादव पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। घायल दीपक को मऊरानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद से सीएचसी से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घटना की जानकारी घायल के परिजनों को दे दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed