फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Young man killed his parents due to pubg game

पबजी ने बनाया हत्यारा: बेरहम बेटे ने बाप के सिर पर दिए आठ जख्म, मां को तवे से वार कर उतारा मौत के घाट

Mon, 07 Aug 2023 02:10 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 07 Aug 2023 02:10 PM IST
सार

झांसी में शुक्रवार की देर रात को अपने कमरे में सो रहे शिक्षक पिता और मां को लोहे के तवे और डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। परिवार के लोगों का कहना है कि युवक पबजी गेम के मकड़जाल में फंसकर अपना मानसिक संतुलन खो बैठा था।

विज्ञापन
Young man killed his parents due to pubg game
मृतकों का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिस बेटे को मां-बाप ने बड़े नाज-नखरों के संग पाला, आज उसी बेटे के हाथ उनके ऊपर उठते समय तनिक भी नहीं कांपे। बुजुर्ग पिता पर लोहे के तवे से एक के बाद एक उसने सीधे आठ वार सिर पर किए। इससे सिर में गंभीर जख्म हो गए। गंभीर जख्म हो जाने से लक्ष्मी प्रसाद को ब्रेन हैमरेज हो गया। इससे मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


पोस्टमार्टम कराने पर उनके सिर में आठ गहरे जख्म मिले। इन गहरे जख्मों की वजह से ही उनकी जान चली गई। वहीं, पति को बचाने के लिए उसकी मां विमला ने भी बेटे अंकित को रोकने की कोशिश की लेकिन, उस समय तो जैसे अंकित के सिर पर खून सवार था। उसने मां को धक्का देकर नीचे गिरा दिया। उसके बाद खून से सने तवे से मां के ऊपर ताबड़तोड़ कई वार कर डाले। मां भी बेदम होकर वहां गिर पड़ी। मां को मरा मानकर अंकित वहां से चला गया। विमला का पोस्टमार्टम कराने पर उसके सिर में पांच गहरे घाव मिले। मां पर उसने रॉड़ से भी हमला किया। इससे उसके हाथ और पांव में भी चोट आई। गहरे जख्म एवं अत्यधिक खून बह जाने की वजह से उनकी मौत हो गई। उधर, पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। देर-शाम परिजनों ने उनके शवों का अंतिम संस्कार भी कर दिया।
विज्ञापन


पबजी गेम ने बिगाड़ा दिमागी संतुलन
झांसी में शुक्रवार की देर रात को अपने कमरे में सो रहे शिक्षक पिता और मां को लोहे के तवे और डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। परिवार के लोगों का कहना है कि युवक पबजी गेम के मकड़जाल में फंसकर अपना मानसिक संतुलन खो बैठा था। वह बीते दिन भी मोबाइल पर गेम खेल रहा था। गुस्साए पिता ने उससे मोबाइल छीना और घर में छुपा दिया। उस वक्त तो युवक नाराज होकर अपने कमरे में चला गया लेकिन देर रात को उसने सोते मां-बाप पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed