फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Young man hanged himself after having dinner with his wife and daughter

Jhansi News: पत्नी व बेटी के साथ खाना खाने के बाद युवक ने लगाई फांसी

Thu, 17 Aug 2023 11:38 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Young man hanged himself after having dinner with his wife and daughter
- मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था युवक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। प्रेमनगर के नैनागढ़ मोहल्ला निवासी महेेंद्र कुमार (41) ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक करीब बारह साल पहले उसकी शादी हुई थी। कुछ समय बाद उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई। उसका इलाज कराया गया। इलाज से बहुत अधिक फायदा नहीं हुआ। इसके बाद से महेंद्र परेशान रहता था। पहले भी वह तीन बार आत्महत्या की कोशिश कर चुका। बुधवार को वह पत्नी एवं बेटी को लेकर बाजार गया था। इसके बाद रात में पत्नी एवं बेटी के साथ छत पर खाना खाया। खाना खाने के बाद पत्नी नीचे चली गई। रात करीब ग्यारह बजे वह अपने कमरे मेंं चला गया। वहां दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद जब पत्नी वापस कमरे में लौटकर आई तब पति को फंदे से लटका देखकर चीख उठी। आसपास के लोग भी आ गए। फंदे से उतारकर परिवार के लोग उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed