फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Young man died while working in factory, got married only six months ago

Jhansi News: फैक्टरी में काम करने के दौरान युवक की मौत, छह माह पहले ही हुई थी शादी

Wed, 13 Dec 2023 01:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Young man died while working in factory, got married only six months ago
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। प्रेमनगर के बिजौली इलाके में कास्टिंग फैक्टरी में काम करते समय सोमवार दोपहर युवक पेट में पत्थर लग जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हाल में उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद फैक्टरी मालिक मौके से फरार हो गया। युवक की छह माह पहले ही शादी हुई थी। उसकी मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। नाराज परिजन संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए फैक्टरी पहुंच गए। यहां उन लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने नाराज लोगों को किसी तरह शांत कराया। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
प्रेमनगर के बिजौली के बैंकुठपुरी निवासी राहुल नामदेव (25) पुत्र राम मिलन नामदेव बिजौली शनिदेव मंदिर के पास स्थित एक कास्टिंग फैक्टरी में काम करता था। परिजनों का कहना है सोमवार सुबह राहुल रोज की तरह काम करने गया था। काम करने के दौरान भारी पत्थर टूटकर सीधा उसके पेट में जा लगा। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। फैक्टरी में मौजूद लोग घायल अवस्था में राहुल को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, हादसे के बाद मंगलवार दोपहर बड़ी संख्या में परिजन फैक्टरी गेट पर जा पहुंचे। फैक्टरी संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। परिजनों के मुताबिक हादसे के 24 घंटे बाद भी फैक्टरी मालिक ने परिवार की सुध नहीं ली। सूचना मिलने पर प्रेमनगर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने नाराज लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं, एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक परिजनों की ओर से अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



घर मेें मचा कोहराम
छह माह पहले ही राहुल की शादी बिजौली निवासी छवि से हुई थी। राहुल अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। शादी होने के बाद से परिवार में खुशी का माहौल था। घटना से पहले सुबह ही राहुल पत्नी से जल्दी वापस आकर झांसी चलने का वादा करके काम पर गया था लेकिन, उसका यह वादा आखिरी साबित हुआ। पति की मौत की सूचना मिलते ही छवि बेहोश हो गई। मां-बाप का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed