फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   young man committed suicide by jumping in front of a train in Jhansi

Jhansi: युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, आत्महत्या करने से पहले पी शराब, रेलवे लाइन के पास खड़ी मिली स्कूटी

Sun, 20 Oct 2024 12:31 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: श्याम जी. Updated Sun, 20 Oct 2024 12:31 PM IST
सार

झांसी में एक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। सुसाइड करने से पहले युवक ने पहले वहां जमकर शराब पी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
young man committed suicide by jumping in front of a train in Jhansi
घटनास्थल पर खड़ी मिली स्कूटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईटीआई के पास झांसी-कानपुर रेलवे लाइन से कटकर युवक ने जान दे दी। सुसाइड करने से पहले युवक ने पहले वहां जमकर शराब पी। इसके बाद अपनी स्कूटी खड़ी करके ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। सूचना मिलने पर ग्वालियर रोड चौकी प्रभारी प्रकाश सिंह भी पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। 

विज्ञापन


तलाशी लेने पर उसके पास से शिनाख्त संबंधी कोई चीज बरामद नहीं हुई। पुलिस गाड़ी नंबर के आधार पर उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश कर रही है। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि शनिवार करीब आधी रात को युवक अपनी स्कूटी से रेलवे ट्रैक की ओर जाता दिखाई दिया। इसके बाद उसने ट्रेन के आगे कूदकर कब जान दी, इसका पता नहीं चला। सीपरी बाजार थाना प्रभारी अखिलेश द्विवेदी के मुताबिक युवक की शिनाख्त के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed