फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Young man commits suicide due to not being able to pay installments

आखिरी सलाम: 'किस्त नहीं भर पा रहा इसलिए दे रहा हूं जान...', फोन पर भाई से इतनी बात कहकर युवक ने दी जान

Sun, 25 Aug 2024 09:41 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 25 Aug 2024 09:41 PM IST
सार

युवक ने आत्मघाती कदम उठाने से पहले रात करीब सवा नौ बजे अपने भाई मनीष को फोन किया था। मनीष ने बताया कि फोन पर अजय काफी दुखी था।

विज्ञापन
Young man commits suicide due to not being able to pay installments
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Meta AI

विस्तार

किस्त न चुका पाने से परेशान युवक ने बेतवा नदी में कूदकर जान दे दी। उफनाई बेतवा से 48 घंटे बाद उसका शव करीब सात किलोमीटर दूर से बरामद हुआ। नदी में जान देने से पहले उसने भाई से फोन करके सुसाइड करने की वजह बताई थी।

विज्ञापन

निवाड़ी के सेंधरी के देवरी कलरऊ निवासी अजय (32) पुत्र अमानलाल वंशकार प्राइवेट काम करता था। उसने काम करने के लिए कुछ पैसा कर्ज भी लिया था। परिजनों ने बताया कि 22 अगस्त की शाम को अजय घर से निकलकर बेतवा नदी पर बने नए नोटघाट पुल पहुंचा। यहां से रात करीब साढ़े नौ बजे अजय ने बेतवा में छलांग लगा दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

थोड़ी देर बाद बदहवास हाल में परिजन नोट घाट पुल पर पहुंचे। यहां उसकी साइकिल और कपड़े मिले। पुलिस उसे तब से तलाशने में जुटी थी। रविवार को नए नोटघाट पुल से करीब सात किलोमीटर दूर उसकी लाश बड़ागांव के पास नदी में उतराती मिली। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।

विज्ञापन

आखिरी सलाम, किस्त नहीं भर पा रहा इसलिए दे रहा हूं जान
अजय ने आत्मघाती कदम उठाने से पहले रात करीब सवा नौ बजे अपने भाई मनीष को फोन किया था। मनीष ने बताया कि फोन पर अजय काफी दुखी था। उसने कहा, आखिरी सलाम करने को फोन किया है। कर्ज की किस्त नहीं चुका पा रहा हूं। दूसरा कोई रास्ता नहीं है। इस वजह से अब जान दे रहा हूं। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ। पत्नी राधा समेत तीन छोटे-छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed