फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Young man commits suicide by hanging himself after a fight with his wife

Jhansi News: पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Mon, 16 Oct 2023 11:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:12 AM IST
विज्ञापन
Young man commits suicide by hanging himself after a fight with his wife
- झगड़े के बाद बच्चों को लेकर मायके चली गई थी पत्नी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। पत्नी से झगड़े के बाद प्रेमनगर के आंबेडकर कॉलोनी निवासी युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पत्नी उसे शराब पीने से रोकती थी। इसे लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। शनिवार को भी झगड़ा हुआ। पत्नी गुस्से में तीनों बच्चों को लेकर मायके चली गई। इसी बीच पति ने घर में फांसी लगा ली। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

आंबेडकर नगर निवासी विनोद कुमार (35) पुत्र हरदेव प्राइवेट काम करता था। वह शराब पीने का आदी था। इस पर पत्नी सुमन से उसका अक्सर झगड़ा होता था। शनिवार सुबह विनोद ने शराब पी ली और वह काम पर भी नहीं गया। इस पर पति-पत्नी में जमकर झगड़ा हुआ। नाराज होकर सुमन तीनों बच्चों को लेकर मायके चली गई। शाम को जब वह लौटकर आई तो विनोद तौलिये से बने फंदे पर लटका हुआ था। यह देखकर सुमन चीख उठी। आस-पड़ोस के लोग भी आ गए। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। इंस्पेक्टर आनंद सिंह के मुताबिक छानबीन में घरेलू कलह की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। परिवार में पत्नी सुमन समेत तीन बच्चे हैं। इनमें बेटा उदित (14), बेटी नैंसी (12) एवं प्रिंसी (8) हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed