फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Young man commits suicide after dispute with elder brother in Jhansi

UP: बड़े भाई से हुए विवाद के बाद छोटे ने दी जान, जमीन के बंटवारे को लेकर दोनों के बीच चली आ रही थी रार

Mon, 13 Nov 2023 08:48 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 13 Nov 2023 08:48 AM IST
सार

झांसी में एक युवक ने खुदकुशी कर ली। जमीन बंटवारे को लेकर मृतक का अपने बड़े भाई से विवाद चल रहा था। इसी तनाव के बीच उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।

विज्ञापन
Young man commits suicide after dispute with elder brother in Jhansi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

झांसी के मऊरानीपुर थाना इलाके में बड़े भाई से हुए विवाद के बाद छोटे ने सल्फास खाकर जान दे दी। दोनों के बीच पैतृक जमीन को लेकर आपस में विवाद चला आ रहा था।
विज्ञापन

मऊरानीपुर के ग्राम गुढि़या निवासी बाबूलाल (38) खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का जीवन-यापन करते थे। उनके पास 10 बीघा जमीन थी। 

शुक्रवार की रात उनका भाई से विवाद हो गया था। इसके बाद वह घर पर आकर सो गए थे। लेकिन, शनिवार को अल सुबह वह परिजनों को बगैर कुछ बताए घर से निकल गए। इसके बाद वह नहीं लौटे। काफी देर तक वापस न आने पर परिजनों से उनकी तलाश शुरू कर दी। दोपहर में परिजनों को उनके खेत के पास मौजूद होने की जानकारी मिली। 
विज्ञापन


इस पर वे मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बाबूलाल से घर चलने के लिए कहा। इस पर बाबूलाल ने परिजनों से कहा कि वह शौच करने जा रहे हैं, इसके बाद घर चलेंगे। इस पर परिजन वहीं खड़े होकर उनका इंतजार करने लगे, लेकिन वे काफी देर तक नहीं लौटे। जब जाकर देखा तो वे उल्टी कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहोशी की हालत में परिजन उन्हें आननफानन मऊरानीपुर अस्पताल लेकर पहुंचे। परिजनों को उनके पास से सल्फास की डिब्बी मिली थी। बताया कि उसने डेढ़ गोली खाई थी, जबकि आधी गोली डिब्बी में पड़ी हुई थी। स्थिति गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल रेफर कर दिया गया। यहां बीती रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
 

परिजनों ने बताया कि पिता ने बाबूलाल और उसके बड़े भाई को हिस्से में 10-10 बीघा जमीन दी थी। बड़ा भाई बंटवारे से नाखुश था। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद बना रहता था। इसी तनाव के बीच उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed