फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   young man climbed on water tank in jhansi troubled by land dispute

झांसी: भूमि विवाद से परेशान युवक पानी की टंकी पर चढ़ा, बोला- कहीं सुनवाई नहीं हो रही

Thu, 17 Feb 2022 01:03 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 17 Feb 2022 01:03 PM IST
सार

झांसी में सुनवाई न होने से परेशान एक युवक पानी की टंकी पर जा चढ़ा। युवक का कहना है कि उसके मकान पर दबंग ने कब्जा कर लिया है।

विज्ञापन
young man climbed on water tank in jhansi troubled by land dispute
पांनी की टंकी पर चढ़ा युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी के प्रेमनगर के गढ़िया गांव में एक युवक पानी की टंकी पर चढ़ कर न्याय की गुहार लगाने लगा। युवक के शोर को सुनकर आसपास भीड़ एकत्रित होने लगी। बताया जा रहा है कि मकान पर दबंगों के कब्जे करने के बाद कहीं सुनवाई ना होने के चलते युवक नाराज था। इसी को लेकर गुरुवार सुबह पानी की टंकी पर चढ़ गया। यहां चढ़कर वह मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाने लगा।

विज्ञापन


युवक राजकुमार राजपूत का कहना है कि उसके मकान पर एक दबंग व्यक्ति ने कब्जा जमा लिया है। इसकी शिकायत लेकर वह थाने पहुंचा। लेकिन, उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। पुलिस टालमटोल कर रही है। उसके पानी की टंकी पर चढ़ने की सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर संजय शुक्ला पुलिस बल समेत मौके पर पहुंचे। उसे समझा-बुझाकर उतारने की कोशिश की गई। मौके पर पहुंचे तहसीलदार के आश्वासन के बाद युवक को नीचे उतरा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed