फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Young man caught for brokering railway tickets using personal ID

Jhansi News: निजी आईडी से रेल टिकट बनाकर दलाली करने वाला युवक पकड़ा

Fri, 28 Jun 2024 01:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Young man caught for brokering railway tickets using personal ID
झांसी। जिन यात्रियों को ट्रेनों में कंफर्म सीट नहीं मिलती, उनसे मोटा मुनाफा कमाने के लिए टिकटों की दलाली करने वाला युवक आरपीएफ ने ललितपुर से गिरफ्तार किया। युवक यात्रियों से 100 से 500 रुपये तक कमीशन वसूल रहा था।
विज्ञापन

गर्मी के सीजन में कंफर्म टिकट को लेकर मारामारी रहती है। लोगों की मजबूरी का लाभ उठाकर दलाल पर्सनल आईडी से टिकट बुक कर लेते हैं और कंफर्म टिकट के बदले लोगों से मनमाने पैसे वसूलते हैं। ऐसा ही दलाल ललितपुर स्टेशन से पकड़ा गया है। आरपीएफ के अपर आयुक्त मोहम्मद असलम ने बताया कि सूचना मिली थी कि स्टेशन पर एक युवक टिकट की दलाली कर रहा है। आरपीएफ ने ललितपुर के गांधीनगर निवासी राहुल जैन काे पुराने और आगामी यात्रा के छह टिकटों के साथ गिरफ्तार किया, जिनकी कीमत 46 हजार रुपये है। आरोपी की निशानदेही पर उसके साइबर कैफे से आरपीएफ ने कंप्यूटर सीपीयू और मोबाइल फोन भी बरामद किया।
विज्ञापन

--
ऐसे पकड़े जाते हैं दलाल
रेलवे की सहयोगी संस्था आईआरसीटीसी ई-टिकट की बिक्री के लिए एजेंटों को लाइसेंस जारी करती है और टिकट के मूल्य पर उन्हें कमीशन देती है। लेकिन, टिकट के दलाल इस प्रक्रिया को नहीं अपनाते और पर्सनल आईडी से ई-टिकट बुक करते रहते हैं। उनका यूआरएल आईआरसीटीसी की निगरानी टीम के पास जाता है और उन्होंने कितनी टिकट बनाई, यह भी जानकारी निगरानी टीम को हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
- लिमिट से अधिक बनाई टिकट तो फंस सकते परेशानी में
अधिकांश लोग यह नहीं जानते कि एक यूजर आईडी पर ई-टिकट बनाने की लिमिट है। यदि आधार कार्ड आपने आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर सत्यापित कराया है तो आप एक माह में एक यूजर आईडी पर 24 टिकट बुक कर सकते हैं। यदि आपका आधार सत्यापित नहीं है तो आप एक यूजर आईडी पर 12 टिकट बुक कर पाएंगे। इससे अधिक टिकट की बुकिंग पर कार्रवाई तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed