{"_id":"66182cba8594c5f5dc0252fd","slug":"young-man-brutally-beaten-to-death-in-bundelkhand-university-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-296120-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बुंदेलखंड विवि में युवक को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बुंदेलखंड विवि में युवक को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला
विज्ञापन
- पुलिस ने कहा चोरी के इरादे से युवक विश्वविद्यालय परिसर में हुआ था दाखिल
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में बुधवार रात एक युवक को पांच श्रमिकों ने बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला। यहां सोती हुई महिला का हाथ पकड़ने पर आरोपियों ने युवक को पहले ट्रैक्टर के पहिये से बांधा और करीब दो घंटे तक पीटते रहे। मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि युवक चोरी के इरादे से वहां पहुंचा था। मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
बुंदेलखंड विवि परिसर में चहारदीवारी का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य करने वाले श्रमिक विवि परिसर में ही झोपड़ी बनाकर रहते हैं। इनमें मध्य प्रदेश के पन्ना की रहने वाली दो बहनें भी अपने पतियों के साथ रहती हैं। एक बहन बुधवार रात झोपड़ी के बाहर अपने पति के साथ चबूतरे पर सो रही थी। महिला ने बताया कि रात करीब दो बजे नशे की हालत में एक युवक पहुंचा और वह उसका हाथ पकड़कर खींचने लगा। महिला ने बताया कि शोर मचाने पर युवक वहां से भागने लगा, इस पर पति ने उसे पीछा कर पकड़ लिया।
तब तक आसपास सो रहे और लोग भी जाग गए थे। लोगों ने युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की। उसे रस्सी के जरिये वहां खड़े ट्रैक्टर के पहिये से बांध दिया। इसके बाद दो घंटे तक पिटाई की। जानकारी होने पर विवि के सुरक्षाकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भी युवक को पीटा और कहा कि सुबह उसे पुलिस के पास ले जाना। महिला ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे एक सुरक्षाकर्मी पहुंचा, उसने भी युवक को पीटा। सुबह करीब साढ़े पांच बजे युवक की मौत हो गई। इससे वे सभी लोग घबरा गए और इसकी सूचना विवि चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में पुलिस ने विवि के सुरक्षाकर्मी रामकिशोर की तहरीर पर भगवानदास, नेता, हीरालाल समेत पांच लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बयान-- -- -
युवक चोरी के इरादे से श्रमिकों की झोपड़ी के पास पहुंचा था। इसी बीच वह पकड़ा गया और उसके साथ मारपीट कर दी गई। तीन नामजद और दो अज्ञात समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पांच लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसकी उम्र तकरीबन पच्चीस साल है। पहचान की कोशिशें लगातार जारी हैं।
- ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, एसपी सिटी

बयान