फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   young lad ded in road accident

चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Mon, 05 Aug 2019 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
young lad ded in road accident
चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

झांसी। दतिया मार्ग पर चिरुला के पास चार पहिया वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि, एक अन्य युवक ने भी मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया।

दतिया जिले के ग्राम तगा निवासी कमल सिंह के पुत्र भारत (32) किसी काम से दतिया गए हुए थे। शनिवार की शाम वे बाइक से दतिया से अपने घर तगा लौट रहे थे। इसी दौरान चिरुला के पास एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां उनकी मौत हो गई। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। वहीं, पूंछ थाना इलाके के इमलिया इस्टेट निवासी गुलाब सिंह के पुत्र कुलदीप (28) ने रविवार की सुबह तकरीबन पांच बजे दम घुटने की शिकायत की। परिजन उपचार के लिए उन्हें कोंच लेकर गए। वहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां उनकी मौत हो गई। मृतक मजदूरी करता था और उसके दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed