फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   You will get advice not medicine in Ayurveda Medical College

Jhansi News: आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज में सलाह मिलेगी दवा नहीं

Tue, 10 Dec 2024 02:26 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Tue, 10 Dec 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
You will get advice not medicine in Ayurveda Medical College
70 प्रकार की दवाएं खत्म, बाकी 10 भी दो दिन बाद नहीं मिलेंगी
विज्ञापन

प्राचार्य बोले -मुख्यालय को करा दिया है अवगत
वित्ताधिकारी ने कहा- इस सप्ताह के अंत तक दवाओं के आने की उम्मीद
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। राजकीय आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज में मिलने वाली 80 प्रकार की दवाओं में 70 खत्म हो गई हैं। जो 10 तरह की दवाएं बची हैं, उनके भी दो दिन में खत्म होने के आसार हैं। ऐसे में रोगियों को बाजार से दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि इस संबंध में मुख्यालय को अवगत करा दिया है।
गौरतलब है कि आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में रोजाना 250 से 300 रोगी आते हैं। इन्हें मेडिकल कॉलेज की तरफ से दवाएं दी जाती हैं। रोजाना तीन से चार रोगी भर्ती भी होते हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कॉलेज प्रशासन 80 तरह से ज्यादा की दवाएं मंगवाता है। करीब 6 माह पहले 20 लाख रुपये की दवाएं मिलीं थीं, जिनमें से 70 प्रकार की दवाएं खत्म हो चुकी हैं। करीब 10 तरह की दवाएं शेष हैं, वो भी दो दिन में खत्म हो सकती हैं।
विज्ञापन

करीब 25 दिन पहले मुख्यालय को जल्द दवाएं भेजने के लिए पत्र लिखा गया था, मगर दवाएं नहीं आईं। करीब 8 दिन पहले कॉलेज प्रशासन ने दोबारा जल्द से जल्द दवाएं भेजने के लिए कहा, लेकिन कुछ नहीं हुआ। कॉलेज प्राचार्य डॉ. राम कृष्ण राठौर ने बताया कि जल्दी ही दवाएं भेजने के लिए पत्र लिखा जा चुका है। वहीं, आयुष विभाग के वित्त अधिकारी गिरीश चंद्र चौबे ने बताया एक सप्ताह के अंदर दवाएं आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed