फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   You have given the paper without copying, please pass it.

Jhansi News: बिना नकल के पेपर दिया है सर...पास कर देना

Tue, 21 Mar 2023 12:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Mar 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
You have given the paper without copying, please pass it.
झांसी। प्रयागराज बोर्ड की कॉपियों के मूल्यांकन में कई अजब-गजब नोट मिल रहे हैं। एक परीक्षार्थी ने लिखा है कि सर, बिना नकल के पेपर दिया है प्लीज पास कर देना। परीक्षक बता रहे हैं कि इसी तरह कई उत्तर पुस्तिकाआें में ऐसे नोट लिखे मिल रहे हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शनिवार से प्रारंभ हो गया है। जिले में चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। मूल्यांकन कार्य सीसीटीवी की निगरानी में किया जा रहा है। परीक्षकों ने बताया कि परीक्षार्थियों की कॉपियों में कई प्रकार के अजब-गजब नोट मिल रहे हैं। एक परीक्षार्थी ने पहले ही पेज पर नोट लिखा कि सर पहली बार पेपर दे रहे हैं, और बिना नकल के पेपर लिखा है। पास कर देना प्लीज।
विज्ञापन

किसी ने लिखा है कि परीक्षा में इतनी सख्ती कर दी गई थी। परीक्षक और उड़नदस्ते तक ठीक था, लेकिन सीसीटीवी भी लगा दिए। किसी छात्र ने लिखा आपको पास नहीं करना हो तो कोई बात नहीं, मैं अगले साल फिर पेपर दे सकता हूं। लेकिन पास कर देंगे तो बहुत मेहरबानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, एक परीक्षार्थी ने लिखा कि सर पेपर के डर की वजह से पूरी रात नहीं आई। कॉपी में कुछ गलत लिख दिया हो तो बच्चा समझकर माफ कर देना। हाथ जोड़कर निवेदन है कि कम से कम इतने नंबर दे देना कि पास हो जाऊं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed