फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   You can also get jobs abroad by doing tourism and hotel management courses

पर्यटन एवं होटल प्रबंधन कोर्स कर विदेश में भी पा सकते नौकरी

Fri, 27 May 2022 08:36 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 08:36 PM IST
विज्ञापन
You can also get jobs abroad by doing tourism and hotel management courses
झांसी। अगर आपकी अच्छी कम्यूनिकेशन स्किल है। लोगों से मिलने-जुलने व घूमने का शौक है, तो पर्यटन एवं होटल प्रबंधन कोर्स कर कॅरियर बना सकते हैं। ये कोर्स करने के बाद देश में तो रोजगार पाने के कई अवसर रहते ही हैं। साथ ही विदेशों में भी नौकरी मिल सकती है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में ये कोर्स चलता है। छात्रों के पास दस जून तक आवेदन करने का मौका है।
विज्ञापन

बीयू में आईटीएचएम द्वारा संचालित कोर्स एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त हैं। राज्य सरकार से सेंटर फॉर एक्सिलेंस की मान्यता भी मिली है। इस विभाग में एमबीए पर्यटन, बीबीए पर्यटन, होटल मैनेजमेंट का इंटीग्रेटेड बैचलर एवं मास्टर्स कोर्स संचालित हैं। साथ ही पीएचडी की शिक्षा भी प्रदान की जाती है। आईटीएचएम विभागाध्यक्ष प्रो. सुनील काबिया ने बताया कि पर्यटन एवं होटल प्रबंधन में रोजगार, स्व रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। विभाग की कई विद्यार्थी ऑस्ट्रेलिया, यूएसए, यूरोप, मिडिल ईस्ट में नौकरी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एडवेंचर नेचर टूरिज्म, वाइल्ड लाइफ टूरिज्म, इंटरनेशनल टूरिज्म आदि क्षेत्र में टूर एस्कॉर्ट, ट्रेवल प्लैनर्स, गाइड, डेस्टिनेशन से लेकर ट्रेवल मैनेजर आदि बनकर रोजगार पा सकते हैं। होटल मैनेजमेंट करने वालों को तेजी से विकसित होती होटल एवं खानपान में उचित अवसर मिलते हैं। फूड प्रोडक्शन, सर्विसेज, मार्केटिंग, फ्रंट ऑफिस मैनेजर, हाउसकीपिंग आदि में भी रोजगार पाने के बेहतरीन मौके हैं। बताया कि इस कोर्स को करने के लिए कला, वाणिज्य एवं विज्ञान के सभी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। विभाग में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को हर साल इंटर्नशिप एवं प्रशिक्षण पर अच्छे होटल एवं ट्रेवल ऑर्गेनाइजेशन में भेजा जाता है। इससे उनकी निपुणता बढ़ती है। कई विदेशी संस्थानों के साथ भी अनुबंध किया जा रहा है।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट पास के लिए कोर्स
...........................................
कोर्स का नाम: इंटीग्रेटेड बीएचएमसीटी- एमएसएमसीटी
चयन की प्रक्रिया: प्रवेश परीक्षा
योग्यता: 45 फीसदी अंकों से इंटर पास
सीटें: 30
अवधि: साढ़े चार साल
फीस: 41,000
कोर्स का नाम: बीबीए टूरिज्म
चयन की प्रक्रिया: सीधे प्रवेश
योग्यता: 45 फीसदी अंकों से इंटर पास
सीटें: 60
अवधि: तीन साल
फीस: 28,200
स्नातक पास के लिए कोर्स
.....................................
कोर्स का नाम: एमबीए टूरिज्म
चयन की प्रक्रिया: प्रवेश परीक्षा
योग्यता: 45 फीसदी अंकों से ग्रेजुएशन पास
सीटें: 30
अवधि: दो साल
फीस: 41,000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed