फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Yogi will target Bundelkhand from today, will visit four districts in two days.

Jhansi News: आज से बुंदेलखंड को साधेंगे योगी, दो दिन में चार जिलों का करेंगे दौरा

Sat, 20 Jun 2026 02:47 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sat, 20 Jun 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Yogi will target Bundelkhand from today, will visit four districts in two days.
झांसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार से बुंदेलखंड के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। 20 और 21 को वह चार जिलों का दौरा करके बुंदेलखंड को साधेंगे। झांसी में शनिवार को रात्रि विश्राम करेंगे और फिर अगले दिन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग भी करेंगे।
विज्ञापन

राजकीय वायुयान से सीएम शनिवार को सुबह 10:10 बजे दतिया हवाई पट्टी पहुंचेंगे। करीब एक घंटे तक दर्शन-पूजन करने के बाद सुबह 10:50 बजे हवाई पट्टी दतिया से हेलीकॉप्टर से उड़कर सुबह 11:20 बजे ललितपुर पहुंचेंगे। यहां से 11:30 बजे ललितपुर के तुवन मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। फिर तुवन मंदिर मैदान में ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। यहां योजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास, समीक्षा बैठक करने के बाद दोपहर दो बजे उनका हेलीकॉप्टर झांसी के लिए उड़ान भरेगा। झांसी पुलिस लाइन में दोपहर 02:25 बजे उनका आगमन होगा। वह सीधे पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार पहुंचेंगे। यहां विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यहां से दोपहर 03:40 बजे आयुक्त सभागार पहुंचेंगे। यहां झांसी मंडल के जनपदों के लोकनिर्माण विभाग के पुराने कार्यों और नए कामों की कार्ययोजना की समीक्षा करेंगे। शाम 05:45 बजे झांसी के विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे। साढ़े छह बजे यहां से सर्किट हाउस के लिए प्रस्थान करेंगे। 06:35 बजे सर्किट हाउस के नवीन भवन का लोकार्पण करेंगे। यहीं पर रात्रि विश्राम करेंगे। फिर रविवार को सुबह 05:55 बजे किले की तलहटी स्थित गांधी भवन के बगल के मैदान पर पहुंचकर योग करेंगे। यहां दो घंटे रुकने के बाद सुबह आठ बजे सर्किट हाउस के लिए रवाना होंगे। यहां से सुबह 09:50 बजे पुलिस लाइन के लिए प्रस्थान करेंगे। फिर हेलीकॉप्टर से महोबा के लिए रवाना हो जाएंगे। महोबा से फिर हमीरपुर के राठ भी जाएंगे।
विज्ञापन



सीएम बनने के बाद 22वीं बार झांसी आ रहे हैं योगी
सीएम बनने के बाद योगी आदित्यनाथ 22वीं बार झांसी आ रहे हैं। उनके दूसरे कार्यकाल में झांसी का पांचवां दौरा है। सबसे पहले सीएम योगी 20 अप्रैल 2017 को झांसी आए थे। पिछली बार नौ अक्तूबर को उन्होंने झांसी का दौरा किया था। तब वह विद्या भारती पूर्वी यूपी की ओर से भानी देवी गोयल इंटर कॉलेज में आयोजित 36वीं क्षेत्रीय खेलकूद समारोह में शामिल हुए थे। साथ ही विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक करके कन्वेंशन सेंटर का लोकार्पण भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed