{"_id":"616f168b65529d7996253444","slug":"yogi-government-s-policies-anti-people-bjp-government-failed-shivpal-jhansi-news-jhs206988847","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी सरकार की नीतियां जन विरोधी, भाजपा सरकार असफल: शिवपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी सरकार की नीतियां जन विरोधी, भाजपा सरकार असफल: शिवपाल
विज्ञापन
झांसी। कभी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खुलकर तारीफ करने वाले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के सुर एकदम बदले हुए नजर आए। सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा लेकर झांसी आए शिवपाल ने कहा कि योगी सरकार की नीतियां जन विरोधी हैं। प्रदेश में असफल सरकार काबिज है। सरकार के नीति-निर्णय जनता के हित में नहीं हैं। जनप्रतिनिधियों तक की सुनवाई नहीं हो रही है। अफसरशाही हावी है।
मंगलवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रसपा अध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश से उनका कोई झगड़ा नहीं है। मुलायम का आशीर्वाद अखिलेश के साथ-साथ उन्हें भी हासिल है। आगामी विधानसभा चुनाव में प्रसपा समान विचारधारा वाले दलों से गठबंधन करेगी। गठबंधन के लिए सपा प्राथमिकता पर है। इससे भाजपा को सत्ता से बेदखल करने की राह आसान हो जाएगी। कृषि कानून किसान विरोधी हैं, हमारा समर्थन किसान यूनियन को है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों को गुमराह कर रही है। सरकार में आने के बाद भाजपा ने अपना कोई भी वादा पूरा नहीं किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि यात्रा की शुरुआत उन्होंने कृष्ण जन्मभूमि से की थी और 75 जिलों की यात्रा करते हुए अंत राम जन्मभूमि पर अयोध्या में होगा। इसके बाद वे रथ यात्रा लेकर झांसी से महोबा के लिए निकल गए।
इस मौके पर प्रसपा के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्यामसुंदर लोधी, जिलाध्यक्ष डा. वीरेंद्र सिंह यादव, यात्रा प्रभारी जेपी यादव, रामनरेश मिनी, दीपेंद्र यादव, धीरेंद्र यादव, पुष्पेंद्र यादव, अनुज शिवहरे, वसीम कुरैशी, प्रबोध यादव, अनिल दाऊ, सिद्धार्थ सिंह, अंजली दत्ता मौजूद रहीं।