फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Yogesh and prashant made good stracture

योगेश और प्रशांत ने बनाए सबसे अच्छे चित्र

Sat, 23 Jan 2021 12:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Yogesh and prashant made good stracture
नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती की पूर्व संध्या पर पत्रकार भवन में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता म
झांसी। नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती की पूर्व संध्या व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबूलाल उदैनिया की स्मृति में शुक्रवार को नेताजी सुभाष जयंती समारोह समिति द्वारा पत्रकार भवन में चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक बृजेंद्र कुमार व्यास ने कहा कि नेताजी के बलिदान को देश युगों- युगों तक चिर स्मरणीय रखेगा। विशिष्ट अतिथि कांग्रेस शहर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि नेताजी ने देश की आजादी के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। कार्यक्रम संयोजक वरिष्ठ पत्रकार मोहन नेपाली ने कहा कि सुभाष का त्याग व बलिदान हर भारतीय को देश प्रेम की प्रेरणा देता है। चित्रकला प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में योगेश विश्वकर्मा ने पहला, प्रिया दीक्षित ने दूसरा, मुस्कान साहू ने तीसरा और जूनियर वर्ग में प्रशांत श्रीवास ने पहला, राघव गुप्ता ने दूसरा, मोहित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार सक्षम श्रृंगीऋषि, महक उस्मान, वेदांत दुबे को मिला। निबंध प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में स्वर्णिमा सोनी को पहला, इशांत को दूसरा, अंश सोनी को तीसरा व उर्वशी, अंकिता, संजना को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। जूनियर वर्ग में मुस्कान कुशवाहा को पहला, वेदांत श्रीवास्तव को दूसरा, अरबाज मंसूरी को तीसरा व सांत्वना पुरस्कार मुस्कान, अनुष्का सोनी को दिया गया। आभार मृत्युंजय नेपाली ने व्यक्त किया। इसी तरह बुंदेलखंड साहित्य संगीत कला संस्थान की गोष्ठी में सुभाष चौरसिया, किशन सेठ, चंद्रप्रकाश जैन ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed