फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   yoga in intelnatinal yoga day

योग की गंगा में लगाई सभी ने बढ़- चढ़कर डुबकी

Sat, 22 Jun 2019 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
yoga in intelnatinal yoga day

विज्ञापन
झांसी।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर महानगर के पार्कों, खेल मैदानों में योग साधकों का मेला लग गया। शुक्रवार की सुबह 6 बजे से आठ बजे तक बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी योग की शरण में पहुंचे और योगाभ्यास किया। ध्यानचंद स्टेडियम में हुए योग कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, समाज सेवियों, विद्यार्थियों ने एकजुट होकर योग की गंगा में डुबकी लगाई। इसके अलावा महानगर के अलग - अलग हिस्सों में विभिन्न संगठनों की ओर से भी योग शिविर के आयोजन हुए।
ध्यानचंद स्टेडियम में योग कार्यक्रम का शुभारंभ मंडलायुक्त कुमुदलता श्रीवास्तव, डीआईजी सुभाष सिंह बघेल व जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने किया। मंडलायुक्त ने कहा कि योग को हम अपने जीवन का हिस्सा बना लें। इसे प्रतिदिन करें। यह भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों का सदा हिस्सा रहा है। कार्यक्रम में योगाचार्य विशाल यादव, अनुसुईया नरवरे ने प्राणायाम तथा योग के आसनों में चक्रासन, सूर्य नमस्कार आदि का अभ्यास कराया। इस अवसर पर महापौर रामतीर्थ सिंघल, विधायक जवाहर लाल राजपूत, एमएलसी रमा निरंजन, बीएसए हरिवंश कुमार, सीडीओ निखिल टीकाराम फुंडे, एसपी सिटी प्रकाश द्विवेदी, प्रभारी क्षेत्रीय अधिकारी सुरेश बोनकर, अपर पुलिस अधीक्षक राहुल मिठास, डा. पूनम गुजराल, संजीव सरावगी, चौधरी धर्मेंद्र सिंह, संध्या चतुर्वेदी, डा. अचल सिंह, सुदर्शन शिवहरे, अतुल किलपन, वीनू चतुर्वेदी, धर्मेंद्र कुमार, आशुतोष शर्मा, डा. नीति शास्त्री, शिवा लिखधारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर जेसीआई झांसी क्लासिक के योगाभ्यास में योगा ट्रेनर अरुणा अग्रवाल ने अग्रवाल धर्मशाला में शिल्पा अग्रवाल, राखी सोनी, रागिनी गुप्ता आदि को, मैथिलीशरण गुप्त पार्क में जेसीआई रानी लक्ष्मीबाई जेसीज झांसी के योग शिविर में डा. धीरज अग्रवाल ने गीता गुप्ता, गिरीश दीवान, संजीव अग्रवाल आदि को, योग वेलनेस सेंटर बड़ागांव में योग सहायक विनोद राजपूत ने आंशी उपाध्याय, शुभम, अखिलेश बादल, रतिराम कुशवाहा आदि को, काशीराम पार्क में अग्र नारी क्लब के योग शिविर में शशि गुप्ता ने सुनीता, दीपा अग्रवाल, इंदिरा आदि को, राजकीय संग्रहालय में डा. रवि सहारिया, डा. गीता सहारिया ने संग्रहालय की उपनिदेशक आशा पांडे, डा. उमा पाराशर, लायंस क्लब युवराज के दीपांशु डे, पूनम डे, माला मल्होत्रा आदि को, मैथिलीशरण गुप्त पार्क में नेशनल इंटीग्रेटिड मेडिकल एसोसिएशन के योग कार्यक्रम में कमल कांत गुप्ता ने डा. देवेश रावत, डा. शशांक कोटिया, डा. तपन सिन्हा आदि को योगाभ्यास कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भेल झांसी में महाप्रबंधक आरएन झा ने कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है। कार्यक्रम में भेल के अधिकारियों में प्रवेश वार्ष्णेय, राजीव अग्रवाल, एसजे चक्रवर्ती, बबलू कुमार, डा. संतोष कुमार मिश्रा आदि ने योग क्रियायें की। आर्ट ऑफ लिविंग झांसी चैप्टर के तत्वावधान में मंडल कारागार में योगाभ्यास हुआ। इसमें जेल अधीक्षक राजीव शुक्ल, जेलर रविकांत सिंह, डिप्टी जेलर पुष्पेंद्र विक्रम सिंह, संदीप भास्कर, कृष्ण मोहन चंद्र शामिल हुए। साथ ही 225 बंदियों ने भी योग के आसन लगाए। प्रशिक्षिका कंचन आहूजा रहीं। रेलवे में रेल विकास निगम लिमिटेड के मुख्य परियोजना प्रबंधक अतुल निगम आदि ने भी योग अभ्यास किया। भारतीय कृषि अनुसंधान चारागाह एवं चारा अनुसंधान संस्थान में निदेशक डा. विजय कुमार यादव, शैलेंद्र सिन्हा एवं अन्य अधिकारियों ने योग का अभ्यास किया।

युवा ब्राह्मण महासंघ के कार्यालय में रवीश त्रिपाठी, कुलदीप शर्मा ने, जेसीआई झांसी रॉयल्स के मनोज अग्रवाल, सचिव अनूप अग्रवाल, रविंद्र द्विवेदी ने, सनशाइन क्लब के कृष्ण मोहन अग्रवाल, श्याम मुरारी अग्रवाल, विजय सेठ, नवीन श्रीवास्तव आदि ने, सत्यनाम मानव कल्याण प्राकृतिक योग संस्थान में स्वामी सत्यनाम, धीरेंद्र शर्मा, राजीव शुक्ला आदि ने, योग संस्थान खैलार में बीएल भास्कर आदि ने योग क्रियाएं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed