फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Xen returned to work as soon as the medical board was formed

मेडिकल बोर्ड गठित होते ही काम पर लौटे एक्सईएन

Sat, 28 Aug 2021 01:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Xen returned to work as soon as the medical board was formed
झांसी। पिछले करीब तीन माह से अवकाश पर चल रहे सिंचाई विभाग के एक्सईएन एसएन सिंह आखिरकार काम पर वापस लौट आए। स्वास्थ्य को आधार बनाकर एक्सईएन लंबी छुट्टी पर चले गए थे। इसको देखते हुए जिलाधिकारी ने उनके स्वास्थ्य परीक्षण के लिए मेडिकल बोर्ड गठित कर दिया। मेडिकल बोर्ड गठित होने की सूचना मिलते ही एक्सईएन अपनी छुट्टी रद कराकर वापस काम पर लौट आए।
विज्ञापन

सिंचाई निर्माण खंड पंचम के एक्सईएन सिद्घार्थ कुमार सिंह मई माह से अवकाश पर हैं हालांकि इस दौरान उनकी मां की मृत्यु हुई। वह खुद भी कोरोना से पीड़ित हुए लेकिन, तीन माह बीत जाने के बाद भी वह काम पर नहीं लौटे। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अवकाश आगे बढ़ा दिया। एक्सईएन के पास ही चौधरी चरण सिंह लखेरी बांध के पुर्नवास का काम भी है। इसी मानसूनी सीजन में उसे भरा जाना है लेकिन, अभी वहां तमाम कार्य अधूरे पड़े हैं। किसानों के पुनर्वास का मामला भी उलझा हुआ है। इसको लेकर किसान काफी दिनों से आंदोलित हैं। इतना संवेदनशील मामला होने के बावजूद एक्सईएन के लंबे समय से अवकाश पर होने की जानकारी जब जिलाधिकारी आंद्रा वामसी को हुई तो उन्होंने 14 अगस्त को मेडिकल बोर्ड गठित करके एक्सईएन के स्वास्थ्य परीक्षण कराने का आदेश दे दिया। इसके तुरंत बाद एक्सईएन अपनी छुट्टी निरस्त कराकर काम पर लौट आए। उन्होंने अपना कार्यभार भी संभाल लिया है। वहीं, एक्सईएन एसके सिंह का कहना है उन्होंने मेडिकल बोर्ड गठित होने से पहले ही चार्ज ले लिया था।
विज्ञापन

ग्रामीणों को डूब की जमीन खाली करने का अल्टीमेटम
सिंचाई निर्माण खंड पंचम की ओर से लखेरी बांध के डूब इलाके में आने वाले गांव को खाली कर देने का अल्टीमेटम दिया गया है। एक्सईएन सिद्घार्थ सिंह की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस बार बांध को 182.30 मीटर तक भरा जा चुका है। मानसून अवधि में इसके जलस्तर में बढ़ोत्तरी होगी। उन्होेंने कहा कि प्रभावित 150 काश्तकारों को विस्थापन एवं प्लाट का लाभ दिया जा चुका। उन्होंने कहाकि पानी बढ़ने पर नुकसान की जिम्मेदारी ग्रामीणों की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed