{"_id":"68d6fda2c5152e8abe034cf4","slug":"x-ray-facility-will-be-available-in-ranipur-chc-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-648750-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: रानीपुर सीएचसी में मिलेगी एक्स-रे की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: रानीपुर सीएचसी में मिलेगी एक्स-रे की सुविधा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रानीपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान एक्स-रे मशीन का लोकार्पण हुआ। गर्भवतियों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ और आयुष्मान कार्ड भी वितरित किए गए।
इस अवसर पर महापौर बिहारीलाल आर्य एक्स-रे मशीन का लोकार्पण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीएमओ डा. सुधाकर पांडेय रहे। इस दौरान महापौर ने कहा कि महिलाओं के सेहतमंद रहने से परिवार और समाज सशक्त बनेगा। उन्होंने कहा कि सीएचसी में एक्स-रे मशीन की सुविधा होने से लगभग एक लाख लोगों को लाभ मिलेगा। अन्य कमियों को भी जल्द दूर कराया जाएगा। पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री को भी अवगत कराया गया है। सीएमओ ने कहा कि यहां जल्द चिकित्सकों की कमी दूर की जाएगी। शिविर में गर्भवतियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें फल आदि वितरित किए गए। दवा व पोषण से संबंधित तमाम स्टाल लगाए गए।
इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एके जैन, डा. केके राजपूत अधीक्षक बंगरा, डा. आरके सिंह अधीक्षक मऊरानीपुर, राजेंद्र मिश्रा, प्रवीण कुमार, हीरालाल हटया, नीलम बिरा आदि उपस्थित रहे।