फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Wrestlers showed tricks in Dangal

Jhansi News: दंगल में पहलवानों ने दिखाए दाव-पेंच

Wed, 27 Nov 2024 02:58 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 02:58 PM IST
विज्ञापन
Wrestlers showed tricks in Dangal
समथर। थाना क्षेत्रांतर्गत स्थित राजराजेश्वरी बरी की माता मंदिर पर समापन दिवस दंगल कार्यक्रम के साथ दो दिवसीय वार्षिक मेला धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। क्षेत्र के ग्राम बांगरी, चिरगांव खुर्द, कुईया, बड़ोखरी, पहाड़पुरा स्टेट के मध्य मौजा बरी स्थित राजराजेश्वरी बरी माता मंदिर पर वार्षिक मेला का आयोजन होता है। इस अवसर पर आधा दर्जन ग्रामों में मन्नत बोलने के अनुसार भारी संख्या में लोग मंदिर पर चढ़ाने के लिए दुर्गा स्वरूपा जवारे बोते हैं, जिनको नौ दिनों तक विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना के उपरांत मंदिर पर चढ़ाया जाता है। मंदिर पर जवारे चढ़ाने का सिलसिला जारी रहने के साथ मंदिर के आसपास के इलाके में मेला लगता है। नवमी और दशमी तिथि को भारी संख्या में जवारे मंदिर पर संगीतमय भजन व अचरी गायन के साथ चढ़ाए गए। जिसके चलते मंदिर प्रांगण में भीड़ रही। समापन दिवस दंगल कार्यक्रम संपन्न हुआ। दंगल कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक पुत्र राहुल राजपूत ने फीता काटकर किया। थानाध्यक्ष अनुज कुमार गंगवार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed