फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Worker dies under suspicious circumstances

Jhansi News: संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर की मौत

Mon, 27 Jul 2026 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Worker dies under suspicious circumstances
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोंठ। थाना मोंठ क्षेत्र के ग्राम बेलमा में एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह बरेली से अपने साथियों के साथ धान की रोपाई के लिए आया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बरेली जनपद के ग्राम भुता निवासी अवधेश (35) पुत्र रामदुलारे अपने साथियों के साथ मोंठ के ग्राम बड़ा बेलमा में धान की रोपाई करने आया था। रविवार को उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। साथियों ने उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ पहुंचाया। यहां चिकित्सक डॉ. कमलेंद्र सिंह ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंच गई और मृतक के साथियों से पूछताछ की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
इस संबंध में मोंठ थाने के प्रभारी निरीक्षक राजेश पाल सिंह ने बताया कि युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed