{"_id":"6ad28c4e547c09097c0b5caa","slug":"work-on-the-third-rail-line-at-agasaud-completed-train-services-restored-jhansi-news-c-131-1-ltp1005-165247-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: आगासौद में तीसरी रेल लाइन का काम पूरा, ट्रेनें बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: आगासौद में तीसरी रेल लाइन का काम पूरा, ट्रेनें बहाल
Sat, 17 Oct 2026 02:12 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। आगासौद रेलवे स्टेशन पर पिछले दो महीने से चल रहा तीसरी लाइन का यार्ड रिमॉडलिंग काम पूरा हो गया है। इसके साथ ही तीसरी लाइन पर ट्रेनों का संचालन भी शुरू हो गया है। निरस्त चल रही श्रीधाम एक्सप्रेस और मेमू ट्रेन को फिर से बहाल कर दिया गया है।
यार्ड रिमॉडलिंग के कारण श्रीधाम एक्सप्रेस और मेमू ट्रेन बीते बीस दिनों से निरस्त थीं। 15 अक्तूबर को महामना एक्सप्रेस भी निरस्त कर दी गई थी। शताब्दी एक्सप्रेस बीते बृहस्पतिवार को ललितपुर तक ही चलाई गई। डाउन रूट की समता एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, पंजाबमेल एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें बदले रूट से चल रही थीं। अप रूट की साबरमती एक्सप्रेस, पालातकोट एक्सप्रेस और सचखंड एक्सप्रेस के परिचालन में भी बदलाव किया गया था। 15 अक्तूबर को काम खत्म होने के बाद सभी निरस्त और बदले रूट वाली ट्रेनों का संचालन पूर्व निर्धारित रूट से शुरू हो गया है। इससे यात्रियों को काफी राहत मिली है।
कई ट्रेनें विलंब से पहुंचीं
शुक्रवार को कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से विलंब से पहुंचीं। सचखंड एक्सप्रेस छह घंटे और छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस पंद्रह घंटे देरी से आईं। समता एक्सप्रेस चार घंटे, साबरमती एक्सप्रेस छह घंटे और झेलम एक्सप्रेस तीन घंटे विलंब से पहुंचीं। पंजाबमेल एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, कुशीनगर एक्सप्रेस सवा पांच घंटे और पठानकोट एक्सप्रेस पौने तीन घंटा देरी से आईं।