फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Work on establishing New Jhansi intensifies, JDA will buy 400 acres of land by June 15

Jhansi News: नई झांसी बसाने का काम तेज, 15 जून तक 400 एकड़ जमीन खरीदेगा जेडीए

Fri, 17 May 2024 05:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Work on establishing New Jhansi intensifies, JDA will buy 400 acres of land by June 15
- 150 काश्तकारों के सहमति पत्र तैयार, अब तक 160 एकड़ भूमि क्रय की जा चुकी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। करारी और रुंदकरारी में बसाई जाने वाली नई झांसी के लिए झांसी विकास प्राधिकरण 15 जून तक 400 एकड़ जमीन खरीद लेगा। इसके लिए 150 काश्तकारों के सहमति पत्र तैयार हैं। काश्तकारों को मुआवजा देकर बैनामा कराने का काम जारी है।
झांसी विकास प्राधिकरण ने पहले अंबावाय, करारी और रुंदकरारी में 512 एकड़ में नई झांसी बसाने की योजना बनाई थी। मगर अंबावाय क्षेत्र बीडा में आ जाने के कारण अब करारी और रुंदकरारी में ही इसे विकसित किया जाना है। इसके लिए जमीन की खरीद तेजी से की जा रही है। जेडीए द्वारा अब तक 160 एकड़ भूमि खरीदी जा चुकी है। इसके लिए 81 काश्तकारों को 53.35 करोड़ रुपये मुआवजा भी दिया जा चुका है। वहीं, जेडीए को अपनी जमीन बेचने के लिए 150 काश्तकारों द्वारा सहमति पत्र भी सौंपे जा चुके हैं। इनसे झांसी विकास प्राधिकरण करीब 240 एकड़ जमीन खरीदेगा। ये सभी बैनामे 15 जून तक हो जाएंगे।
विज्ञापन


नई झांसी में क्या होगा खास
...............................
- प्लॉट, डुप्लैक्स से लेकर फ्लैट बनेंगे
- ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवास बनेंगे
- स्कूल से लेकर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स होगा
- सुबह की सैर करने के लिए पार्क बनेंगे

वर्जन..
नई झांसी के लिए जमीन खरीद का काम तेजी से चल रहा है। अब तक 160 एकड़ भूमि खरीदी जा चुकी है। 240 एकड़ भूमि 15 जून तक खरीद ली जाएगी। ऐसे में कुल 400 एकड़ जमीन की खरीद हो जाएगी। - आलोक यादव, उपाध्यक्ष, जेडीए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed