{"_id":"60f72c1e8ebc3e6d3a662471","slug":"work-boycott-of-health-workers-on-second-day-jhansi-news-jhs200024877","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी स्वास्थ्य कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी स्वास्थ्य कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। तबादले के विरोध में लगातार दूसरे दिन भी स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार जारी रखा। कर्मचारियों ने कहा कि 500 से 800 किलोमीटर दूर तबादला करना गलता है। ऐसे में ट्रांसफर आदेश निरस्त किया जाए।
हाल ही में शासन ने प्रदेश भर के स्वास्थ्य कर्मचारियों का तबादला गैर जनपद कर दिया गया है। इसमें कनिष्ठ से लेकर वरिष्ठ सहायक तक शामिल हैं। झांसी से भी 17 कर्मचारियों का तबादला हुआ है। स्थानांतरण के दायरे में आए कर्मचारी इस फैसले के विरोध में उतर आए हैं। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन स्वास्थ्य कर्मचारी कार्य बहिष्कार करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों ने कहा कि विभिन्न जनपदों में कार्यरत लिपिक संवर्ग के 500 से 600 और महिलाओं के 800 से 1000 किलोमीटर दूर स्थानांतरण कर दिया गया है। ये सरासर गलत है। तबादले का आदेश निरस्त किया जाए। प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष उदयकरन मिश्रा, जिलामंत्री उमाशंकर कुशवाहा, रवि खरे, अनिल कुशवाहा, प्रतिमा शर्मा, प्रदीप कुमार, आकाश शर्मा, अब्दुल जाहिद खान, अरविंद कुमार खरे, अनुपम राजपन, वंदना सचान, सुनील कुमार व सत्यनारायण गुप्ता मौजूद रहे।