फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Womer dilevery

संक्रमित महिला के प्रसव के दौरान डॉक्टर आई कोरोना की चपेट में

Tue, 16 Jun 2020 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Womer dilevery
कोरोना - फोटो : ??????
झांसी। कोरोना वायरस संक्रमित महिला की प्रसूति के दौरान महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज की जूनियर डॉक्टर इस महामारी की चपेट में आ गई। एहतियातन प्रसूति के दौरान मौजूद अन्य चिकित्सक व पैरा मेडिकल स्टाफ की अब जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में 11 जून को कोरोना संक्रमित महिला का प्रसव कराया गया था। हालांकि, महिला के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी पहले से थी। इस लिहाज से डॉक्टर व पैरा मेडिकल स्टाफ ने पूरी सावधानी बरती थी। बावजूद, कोरोना वायरस के संक्रमण ने प्रसव कराने वाली गायनी विभाग की 30 वर्षीय जूनियर डॉक्टर को अपनी चपेट में ले लिया। प्रसव कराने के अगले ही दिन से जूनियर डॉक्टर को बुखार आना शुरू हो गया था।
विज्ञापन

सावधानी बरतते हुए तत्काल डॉक्टर की कोरोना जांच कराई गई, जिसकी रिपोर्ट सोमवार को आई। डॉक्टर को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया है। रिपोर्ट में कोरोना वायरस की पुष्टि होने पर मेडिकल के चिकित्सकों में हड़कंप मच गया। अब संक्रमित प्रसूता के संपर्क में आने वाले अन्य डॉक्टर व पैरा मेडिकल स्टाफ की भी जांच कराई जाएगी। मेडिकल कॉलेज के किसी डाक्टर में कोरोना वायरस के संक्रमण का ये पहला मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्तव्य पथ से नहीं डिगे कदम
झांसी। जहां लोग सामान्य मरीजों के पास जाने से भी कतरा रहे हैं, वहीं डॉक्टर लगातार अपने कर्तव्य पथ पर बगैर डिगे आगे बढ़ते जा रहे हैं। प्रसूता कोरोना वायरस से संक्रमित है, इसकी जानकारी पहले से ही चिकित्सीय स्टाफ को थी। पूरा एहतियात बरतते हुए महिला डॉक्टर ने प्रसव कराया। बावजूद, वो अपने आप को संक्रमण की चपेट में आने से रोक न सकी। चिकित्सक की कर्तव्यनिष्ठा की सभी सराहना और जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed